1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के इस प्लान से 37 करोड़ लोगों की मौज, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलते हैं 3600 SMS फ्री

Airtel के इस प्लान से 37 करोड़ लोगों की मौज, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलते हैं 3600 SMS फ्री

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 09, 2024 02:28 pm IST,  Updated : Mar 09, 2024 02:29 pm IST

अगर आप अपने फोन में एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के अलग अलग रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें यूजर्स को बेहद कम दाम में पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel, Airtel Offer, Airtel Plans, Airtel Recharge Offer, Airtel Data Plan, Airtel Long Validity Pl- India TV Hindi
एयरटेल हमेशा ही यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर रिचार्ज प्लान्स पेश करता है। Image Source : फाइल फोटो

Airtel ka Sasta Recharge Plan: जियो के बाद एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 37 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी के दम पर कंपनी लगातार अपने यूजरबेस में बढ़ोतरी कर रही है। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स को कई भागों में डिवाइड कर रखा है जिसमें सस्ते, महंगे, शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म प्लान के साथ ओटीटी बेनिफिट्स वाले प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको कंपनी के एक सस्ते एनुअल प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

Airtel के पास वैसे तो कई सारे एनुअल प्लान्स मौजूद है लेकिन अगर आप कम दाम में पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फुर्सत होना चाहते हैं तो आज की खबर आपके बेहद काम आने वाली है। कंपनी अपने सस्ते एनुअल प्लान में भी ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा के साथ दूसरे कई सारे फायदे देती है। 

Airtel का सस्ता लेकिन दमदार प्लान

एयरटेल के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 1799 रुपये का आता है। हो सकता है कि एक बार में यह प्लान आपको थोड़ा महंगा लेकिन इसकी मंथली कॉस्ट दूसरे रेगुलर प्लान से बेहद कम है। एयरटे 1799 रुपये के रिचार्ज में ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी देती है। यानी आपको बस एक रिचार्ज करना है और पूरे साल के लिए रिचार्ज कराने की टेंशन से फुर्सत मिल जाएगी। 

Airtel का यह प्लान उन यूजर्स के लिए कम फायदे मंद हो सकता है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत अधिक होती है। हालांकि अगर आप को सिर्फ कॉलिंग सर्विस चाहिए और थोड़ा बहुत डेटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। इस प्लान में एयरटे अपने ग्राहकों को 365 दिन के लिए सिर्फ 24GB डेटा ऑफर करता है यानी आप एक महीने में सिर्फ 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Airtel, Airtel Offer, Airtel Plans, Airtel Recharge Offer, Airtel Data Plan, Airtel Long Validity Pl
Image Source : फाइल फोटोएयरटेल की लिस्ट का सस्ता, टिकाऊ और दमदार प्लान।

कंपनी दे रही है फ्री SMS 

अगर आपका डेटा खत्म हो जाता है तो  आप मैसेज के जरिए अपने लोगों के साथ कनेक्ट रह सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को कंपनी पूरी वैलिडिटी के लिए 3600 एसएमएस ऑफर करती है यानी आप हर दिन बिना किसी टेंशन के 100 SMS कर सकते हैं। अगर आपका डेली मैसेज लिमिट खत्म हो जाता है तो आपको 1.5 रुपये प्रति मैसेज के हिसाब से चार्ज देना पड़ेगा। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री हैलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart Sale हुई शुरू, Smartphone, Smart TV और AC पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक