1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स, Free में नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार देखने का बढ़िया मौका

Airtel के दो सस्ते रिचार्ज प्लान्स, Free में नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार देखने का बढ़िया मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 24, 2024 09:24 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 09:24 pm IST

अगर आप नेटफ्लिक्स या फिर हॉटस्टार देखने के लिए अभी तक पैसे खर्च करते थे तो अब आप अपने रुपये बचा सकते हैं। देश की दूसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने किफायती प्लान्स में ग्राहकों को नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। ऐसे में आप एक ही रिचार्ज में कई सारे फायदे ले सकते हैं।

टेलीकॉम कंपनियां...- India TV Hindi
टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को दे रही है फ्री नेटफ्लिक्स देखने का ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो के बाद एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद हैं। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी नए नए ऑफर्स के साथ किफायती प्लान्स लॉन्च करती रहती है। पिछले कुछ समय में एयरटेल की तरफ से ऐसे प्लान्स भी लॉन्च किए गए जिसमें यूजर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

एयरटेल ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। इसमें आप डेटा, फ्री कॉलिंग के साथ ओटीटी का भी फायदा ले सकते हैं। आज हम आपको एयरटेल के दो ऐसे प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें कंपनी यूजर्स को फ्री में नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री में देती है। आइए इन प्लान्स के बारे में डिटेल से जानते हैं...

एयरटेल का 869 रुपये का प्लान

एयरटेल की लिस्ट में 869 रुपये का एक प्लान मौजूद है। इसमें यूजर्स को कंपनी दमदार ऑफर्स मुहैया कराती है। आपको बता दें कि 869 रुपये के रिचार्ज में कंपनी ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। यानी आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। अगर इसके डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कुल 168GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अगर इसे एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी ऑफर करती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ग्राहकों को कंपनी 3 महीने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी दे रही है। यानी आप एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और ओटीटी का फायदा ले सकते हैं।

एयरटेल का 1499 रुपये का प्लान

एयरटेल की लिस्ट में 1499 रुपये का प्लान भी मौजूद है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद किफायती है जो ओटीटी बेनेफिट्स के साथ अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं। इस प्लान में आपको कुल 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आप पूरी वैलिडिटी के दौरान फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

अगर इस महंगे रिचार्ज प्लान के डेटा बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 252GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। एलिजिबल यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा का भी एक्सेस देती है। इसके साथ ही आप इस प्लान में हर दिन 100 SMS का भी फायदा ले सकते हैं। 

अगर इस प्लान के ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को फ्री में नेटफ्लिक्स ऑफर करती है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें नेटफ्लिक्स का बेसिक मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Samsung, Apple और OnePlus की बढ़ने वाली है टेंशन, Google Pixel 9 Pro को लेकर आई बड़ी अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक