1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Black Friday Sale में वनप्लस 15, वनप्लस 13 और नॉर्ड रेंज पर लें शानदार डिस्काउंट, बचाएं हजारों

Amazon Black Friday Sale में वनप्लस 15, वनप्लस 13 और नॉर्ड रेंज पर लें शानदार डिस्काउंट, बचाएं हजारों

 Published : Nov 30, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 05:57 pm IST

जानें वनप्लस 15, वनप्लस 13 और नॉर्ड रेंज पर मिल रहे शानदार डिस्काउंट के ऑफर का कैसे फायदा उठा सकते हैं और फ्लैगशिप और मिडरेंज वनप्लस मॉडल्स पर भारी छूट कैसे ले सकते हैं।

OnePlus 15- India TV Hindi
वनप्लस 15 Image Source : ONEPLUS

Amazon Black Friday Sale: इस समय देश-विदेश में सेल का दौर चल रहा है और कई बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है जिनमें इलेक्ट्रोनिक्स से लेकर मोबाइल फोन्स, गैजेट्स से लेकर अप्लायंसेज तक पर भारी डिस्काउंट और छूट के ऑफर आपको मिल रहे हैं। इसी तरह की एक सेल नंबर वन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी चल रही है और अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल में वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन से लेकर नॉर्ड रेंज पर भी शानदार छूट मिल रही है। यहां जानें वनप्लस 15, वनप्लस 13 और नॉर्ड रेंज पर मिल रहे शानदार डिस्काउंट के ऑफर का कैसे फायदा उठा सकते हैं और फ्लैगशिप और मिडरेंज वनप्लस मॉडल्स पर भारी छूट कैसे ले सकते हैं।

वनप्लस 15 को 3500 रुपये सस्ती कीमत पर खरीदें

प्रीमियम अपग्रेड की चाहत रखने वाले ग्राहक अब कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप वनप्लस 15 को 72,999 रुपये की लिस्टेड कीमत से कम यानी 69,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट में 7300mAh की दमदार बैटरी, क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 प्रोसेसर, 165Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच BOE AMOLED डिस्प्ले और 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। 

OnePlus 13s को खरीदें केवल 50 हजार रुपये में

जो लोग ज्यादा कॉम्पैक्ट प्रीमियम डिवाइस पसंद करते हैं उनके लिए इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ OnePlus 13s फोन 49,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। ये वो फोन है जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस देता है।

OnePlus Nord रेंज में भी दमदार छूट

कंपनी के Nord लाइनअप में भी कई मॉडलों पर भारी छूट दी गई है। OnePlus Nord 5 अब 30,249 रुपये में उपलब्ध है जबकि Nord CE 4 और Nord CE 4 Lite 5G की कीमत क्रमशः 18,999 रुपये और 15,999 रुपये है। सेल के दौरान मिलने वाली ये छूट मिडरेंज और बजट सेगमेंट को और भी किफायती बनाती हैं।

जानिए वन प्लस के किन फोन पर चल रही है कितनी छूट

अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान वनप्लस 15 जो 69,499 रुपये (एमआरपी 72,999 रुपये) की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है, वनप्लस नॉर्ड 5 जो 30,249 रुपये (एमआरपी 34,999 रुपये) और वनप्लस 13R 37,999 रुपये (एमआरपी 44,999 रुपये) की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है। वनप्लस 13 जो 61,999 रुपये (एमआरपी 72,999 रुपये) की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई 5 जो 23,249 रुपये (एमआरपी 24,999 रुपये) की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है। इन फोन को आप सेल के दौरान अच्छी छूट पर हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

iPhone फोल्ड की डिटेल्स लीक? कीमत से लेकर डिजाइन और कैमरा तक के बारे में पता चल गईं ये खास बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक