1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 95% कोडिंग के लिए यूज किया AI, हुआ डबल प्रमोशन, Amazon कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा

95% कोडिंग के लिए यूज किया AI, हुआ डबल प्रमोशन, Amazon कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 13, 2026 07:03 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 07:03 pm IST

Amazon के एक कर्मचारी ने बड़ा खुलासा देते हुए कहा है कि AI की वजह से उनका डबल प्रमोशन हुआ है। उन्होंने 95% कोडिंग के लिए एआई की मदद ली है।

AI, Amazon- India TV Hindi
एआई की वजह से डबल प्रमोशन Image Source : FREEPIK, UNSPLASH

AI की वजह से एक तरफ जहां एक तरफ लोगों की नौकरियां जा रही हैं, वहीं अमेजन में काम करने वाली एक कर्मचारी ने AI की मदद से डबल प्रमोशन ले लिया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अमेजन में काम करने वाली कर्मचारी ने एआई के सही इस्तेमाल से काम को आसान बना दिया, जिसकी वजह से उसके काम की तारीफ की गई। महज साढ़े तीन साल कंपनी में बिताने वाली कर्मचारी ने AI की मदद से दो बार प्रमोशन लिया है।

तेजी से हुआ प्रमोशन

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन वेब सर्विस में का करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर Anni Chen (एनी चेन) ने बताया कि साढ़े तीन साल से वो कंपनी में काम कर रही हैं और एआई ने उनकी कोडिंग में बहुत मदद की है। उन्होनें बताया उनकी 95% कोडिंग AI लिखता है, जिसकी वजह से उन्हें कंपनी में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली है।

कोडिंग के लिए ली AI की मदद

चेन ने 2022 में अमेजन में एक एंट्री लेवल पोजीशन पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर ज्वॉइन किया था। अमेजन में वो पावर प्रोडक्ट सजेशन विजेट के लिए काम कर रही थी। इस दौरान ChatGPT, Claude जैसे जेनरेटिव एआई टूल्स काफी लोकप्रिय हो रहे थे। चेन ने एक्सपेरिमेंट के तौर पर इन AI प्लेटफॉर्म से मदद लेनी शुरू की। जहां भी कोडिंग करने में उनको दिक्कत होती थी, वो एआई से मदद लेती थी। इस तरह से वो एआई की मदद से कोडिंग लिखनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अभी उनके द्वारा लिखे गए कोड्स में 95% को एआई ने लिखा है।

उन्होंने बताया कि जब पता चला कि एआई केवल छोटे टास्क के लिए नहीं है। इसकी मदद से जटिल काम को भी आसानी से किया जा सकता है, तो कॉम्प्लेक्स कोडिंग लिखते समय एआई से मदद लेनी शुरू कर दी। जैसे ही उन्हें किसी भी सवाल को लेकर कंफ्यूजन होता था, एआई से मदद लेती थी। एआई द्वारा दिए गए सजेशन के आधार पर कोडिंग करने पर उन्हें सफलता मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने ज्यादातर कोडिंग के लिए एआई का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

AI ने दिलाई तारीफें

Anni Chen ने बताया कि एआई की मदद से की गई कोडिंग की वजह से उनकी ऑफिस में तारीफें होने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका दो बार प्रमोशन हो चुका है। चेन ने बताया कि एआई की मदद से की गई कोडिंग की वजह से ही वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर लेवल 2 ग्रुप में शामिल हो पाई। फिर वो सीनियर इंजीनियरिंग रोल के तौर पर प्रमोट हुई और इसके बाद उन्हें फाउंडिंग इंजीनियर बना दिया गया।

यह भी पढ़ें - LPG Cylinder Booking: इन ऐप्स से चुटकियों में बुक होगा गैस सिलेंडर, जानें तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक