1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. महज 15 डॉलर की शर्ट पहनकर इवेंट में पहुंचे अरबो के मालिक Jeff Bezoz, आप भी यहां से खरीद सकते हैं 'हवाईयन शर्ट'

महज 15 डॉलर की शर्ट पहनकर इवेंट में पहुंचे अरबो के मालिक Jeff Bezoz, आप भी यहां से खरीद सकते हैं 'हवाईयन शर्ट'

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 28, 2023 12:06 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 12:06 pm IST

अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद जेफ बेजोज इवेंट में सिर्फ कुछ रुपयों की सस्ती शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जेफ की वायरल फोटो कोचेला इवेंट के दौरान की बताई जा रही है।

jeff bezoz, jeff bezoz shirt, jeff bezoz News, jeff bezoz Viral News, Tech News, Tech News in Hindi- India TV Hindi
अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि ऑनलाइन मिलने वाली शर्ट और जेफ की शर्ट एक ही है। Image Source : फोटो साभार- ट्विटर

 Jeff bezoz at coachella event: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वह किसी बिजनेस प्रोजेक्ट के लिए नहीं बल्कि अपने पहनावे की वजह से है। जेफ बेजोस की एक वीडियो और फोटोज इस समय सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा जिसमें अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद वह सिर्फ कुछ रुपयों की सस्ती शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जेफ की वायरल फोटो कोचेला इवेंट के दौरान की बताई जा रही है।

यूजर ने ई-कॉमर्स वेबसाइट पर तलाशी शर्ट

इंटरनेट की दुनिया में जेफ बेजोस की प्रिंटेड शर्ट की जमकर चर्चा हो रही है क्योंकि जेफ की प्रिंटेड शर्ट को एक यूजर ने अमेजन पर ही तलाश कर लिया। सबसे खास बात यह है यूजर ने जिस शर्ट को सर्च किया वह मात्र 15 डॉलर की है। बताया जा रहा है कि जेफ कोचेला इवेंट के दौरान इसी शर्ट को पहने हुए थे। 

जेफ बेजोस पिछले शुक्रवार की रात को रैपर बैड बन्नी के कोचेला इवेंट पर पहुंचे थे। इस इवेंट के लिए उन्होंने प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी। एक यूजर ने इसी तरह की शर्ट जो कि अमेजन पर लिस्टेड थी उसे शेयर किया और बताया कि यह शर्ट मात्र 15 डॉलर की कीमत पर बेची जा रही है।

सादगी के दीवाने हुए लोग

हालांकि यूजर ने जो शर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया वह जेफ बेजोस के द्वारा पहनी गई शर्ट से थोड़ी बहुत अलग दिख रही है। अब जेफ के इस पहनावे पर लोग तरह तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कई यूजर्स उनकी सादगी से भी बेहद प्रभावित हैं। 

यह भी पढ़ें- TRAI New Rules: 1 मई से बदल जाएंगे Incoming Calls और SMS के नियम, अब लगेगा AI फिल्टर, जानें इसका काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक