Amazon Great Summer Sale कल यानी 8 मई से सभी यूजर्स के लिए शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज यानी 7 मई से ही लाइव हो गई है। प्राइम मेंबर्स को ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से अर्ली एक्सेस दिया जा रहा है। साल के पहले बड़े सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक सब कुछ सस्ता मिल रहा है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर भी 9 मई को नई सेल की शुरुआत होगी।
प्राइम मेंबर्स के लिए ऑफर
अमेजन वेबसाइट के मुताबिक, प्राइम मेंबर्स को इस सेल में किसी भी प्रोडक्ट की खरीद पर 15% तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में Samsung, Apple, Realme, iQOO, OnePlus, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन की खरीद पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा LED Smart TV, Split AC, Fridge जैसे होम अप्लायंसेज भी इस सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
ई-कॉमर्स कंपनी ने घोषणा की है कि HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईजी EMI का लाभ मिलेगा। ग्राहकों को 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा, जिसमें 9 रुपये डेली खर्च करके प्रोडक्ट खरीदे जा सकते हैं। Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से प्रोडक्ट खरीदने पर 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। वहीं, कुछ प्रोडक्ट्स पर 1,250 रुपये से 2,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा।
ये डील्स हुई रिवील
अमेजन सेल में Samsung के स्मार्टफोन पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, लैपटॉप की खरीद पर 60% तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ऑडियो डिवाइस की खरीद पर 70% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग के स्मार्ट टीवी को भी 40% तक सस्ते में घर ला सकते हैं। इन्वर्टर Split AC की खरीद पर 55% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
स्मार्टफोन्स की बात करें तो Samsung के फोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। वहीं, Redmi के फोन आपको 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएंगे। इस सेल में 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्ट टीवी को घर लाया जा सकता है। Haier का 1,09,390 रुपये वाला प्रीमियम फ्रिज इस सेल में महज 60,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्रिज की खरीद पर 49,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Samsung यूजर्स का बदल जाएगा एक्सपीरियंस, इन स्मार्टफोन के लिए रिलीज हुआ OneUI 8.5, जानें क्या बदलेगा