Apple 50 Years: दुनिया की सबसे बड़ी टेक जाएंट कंपनियों में हमेशा टॉप में रहने वाली एप्पल के 50 साल आज 1 अप्रैल 2026 को पूरे हो गए हैं और ये तकनीकी वर्ल्ड में एक मील का पत्थर है। कंपनी के लिए ये मौका ऐतिहासिक पल में से एक है और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ये अभूतपूर्व समय में से एक है। एप्पल ने 1 अप्रैल 2026 से लेकर अभी तक का एक लंबा सफर तय किया है और छोटी सी कंप्यूटर कंपनी से लेकर विश्व का सबसे प्रभावशाली ब्रांड बनने के पड़ाव देखे हैं। इसकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोग जमकर कर रहे हैं और कंपनी के आइडिया ने तकीनीकी दुनिया में नए माइलस्टोन कायम किए हैं।
एप्पल का सफर-पहले कंप्यूटर से लेकर लेटेस्ट आईफोन तक की जर्नी
एप्पल ने अपना सफर पर्सनल कंप्यूटर के साथ शुरू किया था और 1 अप्रैल 1976 को इसे Apple I के तौर पर दुनिया के सामने रखा था। इसको डिजाइन किया था Steve Wozniak ने और इसकी मार्केटिंग स्टीव जॉब्स ने की थी और इन दोनों ने एप्पल के को-फाउंडर के तौर पर शुरुआत की थी। आगे चलकर कंपनी ने ऐसे तमाम डिवाइस बाजार में लाए जिन्होंने टेक इंडस्ट्री की तस्वीर बदल दी। इन प्रोडक्ट्स में Macintosh, आईपॉड, आईफोन, आईपैड, एयरपॉड्स और विजन प्रो तक शामिल हैं। इसके आगे चलकर इस टेक दिग्गज ने अपने मैक लाइनअप और सर्विसेज में एक्सपेंशन का रास्ता अपनाया और इसके आधार पर यूजर्स के लिए पूरा इकोसिस्टम बना डाला।
एप्पल की सफलता के पीछे के लोग
एप्पल की सफलता केवल इसके प्रोडक्ट्स के कारण नहीं बल्कि इसके पीछे के लोगों के कारण है। स्टीव जॉब्स ने कंपनी को विजन और दिशा दी जबकि Steve Wozniak ने शुरुआती कंप्यूटर्स का निर्माण किया और इसके फाउंडेशन में बड़ा रोल निभाया। इसके अलावा Bill Atkinson को भी नहीं भूला जा सकता जिन्होंने शुरुआती मैक इंटरफेस को डिजाइन किया और सॉफ्टवेयर टूल्स बनाए। इनके बाद John Iv जिन्होंने आईफोन और मैकबुक जैसे उत्पादों का लुक बनाया। फिलहाल कंपनी टिम कुक के नेतृत्व में कारोबार एक्सपेंड कर रही है और दुनिया की सबसे वैल्यूएल कंपनियों में से एक है।
एप्पल के 50 साल के उपलक्ष्य में ग्लोबल इवेंट जारी
एप्पल के क्यूपर्टिनी स्थित एप्पल पार्क में शानदार सेलिब्रेशन की तैयारी है। न्यूयॉर्क के एप्पल ग्रांड सेंट्रल स्टोर सहित कई लोकेशन पर पहले से ही सेलिब्रेशन चल रहे हैं। एप्पल ने अपने एप्पल पार्क में स्पेशल डिस्प्ले शामिल किए हैं जिनमें बड़ा 50वीं एनिवर्सिरी का लोगो और प्रोडक्ट शोकेस हो रहे हैं।
एंप्लाइज के लिए एक्सक्लूसिव 50वीं एनिवर्सिरी के गिफ्ट्स
ये कंपनी स्पेशल और बड़े इवेंट्स के दौरान अपने एंप्लाइज को खास आइटम्स देने के लिए जानी जाती है। कंपनी इस शानदार मौके पर अपने एंप्लाइज को टी-शर्ट, पोस्टर्स और इनेमल पिन जैसे गिफ्ट बांट रही है। ये प्रोडक्ट इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि जो कंपनी के सफर और उपलब्धियों का जिक्र करते हैं।
ये भी पढ़ें