1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के शिपमेंट पर आई बड़ी खबर, iPhone 18 Pro के साथ नहीं मिल पाएगा मच अवेटेड फोन

एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के शिपमेंट पर आई बड़ी खबर, iPhone 18 Pro के साथ नहीं मिल पाएगा मच अवेटेड फोन

 Published : Mar 20, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 07:22 pm IST

एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं और इसका इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अब इसके शिपमेंट को लेकर नई खबर आई है।

iPhone Fold- India TV Hindi
एप्पल का फोल्डेबल आईफोन Image Source : NANO BANANA PRO/GEMINI

Apple foldable iPhone: एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का इंतजार आईफोन लवर्स लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन इसको लेकर एक ताजा खबर उन्हें निराश कर सकती है। खबर ये है कि आईफोन फोल्ड (एप्पल के फोल्डेबल iPhone) को iPhone 18 लाइनअप के साथ नहीं खरीदारों तक नहीं पहुंचाया जा सकेगा। बार्कलेज के एनालिस्ट टिम लॉन्ग के मुताबिक वैसे तो एप्पल के सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ ही आईफोन फोल्ड पर से पर्दा हटाने की तैयारी है लेकिन इसके शिपमेंट की शुरुआत दिसंबर से हो पाएगी।

आईफोन फोल्ड की शिपमेंट टाइमलाइन होगी अलग

बार्कलेज के लिए लिखे गए टिम लॉन्ग के रिसर्च नोट के मुताबिक आईफोन फोल्ड को इस साल के दिसंबर से ही शिप किया जा सकेगा। इसका अर्थ है कि एप्पल के फोल्डेबल आईफोन की घोषणा का समय और इसकी वास्तविक शिपिंग का समय दोनों ही अलग-अलग होने वाले हैं। अगर एप्पल अपने हमेशा के लॉन्च टाइम यानी सितंबर पर ही टिका रहता है तो मुमकिन है कि वो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का ऐलान सितंबर में कर देगा। भले ही इसके साथ फोल्डेबल आईफोन का ऐलान हो जाएगा लेकिन इसकी शिपिंग दिसंबर 2026 से पहले नहीं हो पाएगी।

हालांकि ये पहली बार नहीं होगा कि एप्पल अपने फोन के लॉन्च और उसकी अवेलिबिलिटी में अंतर कर रहा हो, कुछ साल पहले साल 2017 में भी एप्पल ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus की घोषणा की थी और इसी के साथ आईफोन X का ऐलान किया था। हालांकि आईफोन X की बिक्री नवंबर में शुरू की थी। तो कह सकते हैं कि एप्पल के लिए पहले फोन की घोषणा करना और बाद में उसकी शिपिंग करना अनोखा चलन नहीं है।

आईफोन फोल्ड की शिपमेंट में देरी की वजह क्या हो सकती है-

बार्कलेज की रिपोर्ट में इस देरी का कोई एक कारण साफ तौर पर नहीं बताया गया है लेकिन सप्लाई की चिंताओं को इसकी मुख्य वजहों में से एक बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एडवांस्ड चिप की सप्लाई में देरी और मैमोरी चिप की उपलब्धता में कमी के कारण एप्पल की नई डिवाइसेज के लॉन्च टाइमलाइन में भी बदलाव हो सकता है। अगर आईफोन फोल्ड में भी iPhone 18 Pro मॉडल्स की तरह से समान नेक्स्ट-जेनरेशन चिप लगाई जाती है तो एप्पल अपने शिपमेंट में देरी का रास्ता चुन सकता है, बजाए इसके कि वो सभी डिवाइस एक साथ लॉन्च करे।

हालांकि ये बात ध्यान रखने वाली है कि ये सब एक एनालिस्ट के इनपुट के आधार पर है और ये एप्पल का आधिकारिक ऐलान नहीं है।

ये भी पढ़ें 

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती! गैलेक्सी S26 सीरीज के आने के बाद दिखा दाम में बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक