1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ID यूजर्स को वेब पर iOS17, iPadOS17 के साथ मिलेगा पासकी सपोर्ट, जानें इसके बेनेफिट्स

Apple ID यूजर्स को वेब पर iOS17, iPadOS17 के साथ मिलेगा पासकी सपोर्ट, जानें इसके बेनेफिट्स

 Edited By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 22, 2023 08:43 am IST,  Updated : Jun 22, 2023 08:43 am IST

कंपनी ने कहा कि यह अपडेट यूजर्स को अपने एप्पल आईडी के लिए रजिस्टर्ड 'पासकी' का उपयोग करके किसी भी एप्पल वेब प्रॉपर्टी में साइन इन करने की अनुमति देगा, और इसका उपयोग वेब पर एप्पल के साथ साइन इन के साथ किया जा सकता है।

Apple,Apple ID, tech,Apple, Apple ID, Apple ID users, iOS17, iPadOS17, iOS17 passkey, iPadOS17 passk- India TV Hindi
पासकी की मदद से यूजर्स अपने डेटा को ज्यादा सुरक्षित कर पाएंगे। Image Source : फाइल फोटो

Passkeys support with iOS 17:  एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की कि 'एप्पल आईडी' यूजर्स को iOS 17, iPadOS 17 और मैकओएस सोनोमा के साथ एक 'पासकी' दी जाएगी। इसकी मदद से यूजर्स वेब पर एप्पल आईडी पर साइन इन कर सकते हैं। एप्पल के अनुसार, 'पासकी' एक क्रिप्टोग्राफिक इकाई है, जो आपको दिखाई नहीं देती है, और इसका उपयोग पासवर्ड की जगह पर किया जाता है। 

'पासकी' में एक 'की पेयर' है, जो पासवर्ड की तुलना में सुरक्षा में अत्यधिक सुधार करती है। एक 'की' पब्लिक होती है, जो आपके द्वारा इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट या ऐप के साथ रजिस्टर्ड होती है। दूसरी 'की' प्राइवेट होती है, यह केवल आपके डिवाइस पर है।

पास की एप्पल आईडी को साइन इन कर पाएंगे यूजर्स

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि यह अपडेट यूजर्स को अपने एप्पल आईडी के लिए रजिस्टर्ड 'पासकी' का उपयोग करके किसी भी एप्पल वेब प्रॉपर्टी में साइन इन करने की अनुमति देगा, और इसका उपयोग वेब पर एप्पल के साथ साइन इन के साथ किया जा सकता है।

'पासकी' सपोर्ट इस साल के अंत में आईओएस 17, आईपैडओएस 17 और मैकओएस सोनोमा की रिलीज के साथ सभी समर्थित डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, आईओएस 17, आईपैडओएस 17 और मैकओएस सोनोमा के बीटा वर्जन चलाने वाले यूजर्स 21 जून से आईक्लाउड डॉट कॉम और ऐप्पलिड डॉट एप्पल डॉट कॉम पर इसका टेस्ट कर सकते हैं।

इस बीच, आईफोन 16 इकोसिस्टम एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए वाई-फाई 7 में अपग्रेड करेगा और एप्पल के लिए समान लोकल नेटवर्क पर चलने वाले हार्डवेयर प्रोडक्ट्स को एकीकृत करना आसान बना देगा। फिलहाल आईफोन 14 स्मार्टफोन वाई-फाई 6 के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- 2028 तक भारत बन जाएगा 5G का ग्लोबल लीडर, 700 मिलियन से ज्यादा होंगे यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक