प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की बात हो तो सबसे पहले आईफोन का ही ख्याल आता है। आज भी आईफोन नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में काफी महंगे हैं। यही वजह है कि इन्हें खरीदने के लिए ज्यादातर लोग सेल और डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। अगर आपको आईफोन की खरीदारी करनी है तो Flipkart की SASA SALE आपको शानदार मौका दे रही है। फ्लिपकार्ट से आप इस समय iPhone 15 को बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं।
अगर आप सस्ते में स्मार्टफोन की खरीदारी करना चाहते हैं तो SASA LELE SALE बेहतरीन मौका दे रही है। फ्लिपकार्ट ने इस सेल में आईफोन्स की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप आईफोन्स के सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे तो खरीदारी का यही सही मौका है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सेल ऑफर में फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आइए आपको iPhone 15 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
अगर आप iPhone 15 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यह फोन फ्लिपकार्ट में इस समय 69,900 रुपये में लिस्ट है। SASA LELE Sale में कंपनी ने इसकी कीमत में 8% की कटौती कर दी है। प्राइस कट के बाद आप iPhone 15 128GB वेरिएंट को सिर्फ 63,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% कैशबैक पाकर एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट आईफोन को सस्ते में खरीदने के लिए ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 38 हजार रुपये से ज्यादा में एक्सचेंज कर सकते हैं। अगर आप पूरी एक्सचेंज वैल्यू हासिल पा जाते हैं तो आपको यह प्रीमियम स्मार्टफोन करीब-करीब 25 हजार रुपये में ही खरीदने को मिल जाएगा। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की वर्किंग कंडीशन पर ही निर्भर करेगी।
यह भी पढ़ें- 20, 22 या फिर 24 डिग्री सेल्सियस, मई के महीने में AC को किस तापमान में चलाना चाहिए?
संपादक की पसंद