Apple Launch: टेक जाएंट कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा था कि सोमवार से एप्पल का बड़ा हफ्ता शुरू होने वाला है और उम्मीद है कि एप्पल आज से शुरू हो रहे हफ्ते में धमाकेदार नए लॉन्च करने वाला है। इस एप्पल इवेंट का अभी तक ऑफिशियल ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन एप्पल के सीईओ टिम कुक ने X पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को कंफर्म कर दिया था कि सोमवार 2 मार्च से एप्पल कुछ नया कर सकता है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 मार्च से 4 मार्च के दौरान एप्पल के नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। यहां जानिए एप्पल के कौन-कौन से प्रोडक्ट्स आने की उम्मीद जताई जा रही है और किनका इंतजार किया जा रहा है-
1. कम कीमत वाला मैकबुक
कहा जा रहा है कि Apple काफी समय से एक नए मैकबुक पर काम कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक यह नया डिवाइस कंपनी के लाइनअप में सबसे किफायती मैकबुक होगा, जिसकी कीमत अमेरिका में लगभग 599 डॉलर यानी इंडियन करेंसी में (लगभग 54,000 रुपये) हो सकती है।
इस कम कीमत वाले मैकबुक में 12.9 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। डिज़ाइन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह डिवाइस येलो, ग्रीन और पिंक जैसे चमकीले रंगों में अवेलेबल होगा। ध्यान दें कि Apple के एक्सपीरियंस इवेंट के इनवाइट में येलो और ग्रीन रंग के शेड्स में 3D ग्लास लोगो दिखाया गया था।
हार्डवेयर की बात करें तो इस किफायती मैकबुक में मैक में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले एम-सीरीज़ प्रोसेसर के बजाय iPhone 16 Pro का A18 Pro चिप इस्तेमाल होने की उम्मीद है। इस रणनीति से Apple को लागत कम रखने में मदद मिलेगी। हालांकि इस डिवाइस से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद है जो शायद ओरिजिनल M1 मैकबुक से भी बेहतर हो सकती है।
2. iPhone 17e
एप्पल के लॉन्च इवेंट के लिए सबसे ज्यादा जिस डिवाइस की बात हो रही है उसमें iPhone 17e का नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है। आईफोन 17ई को पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e का सक्सेसर कहा जा रहा है और इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग एप्पल के इस मिड इवेंट में की जा रही है। एप्पल 17ई में कई खास अपडेट्स आ सकते हैं जैसे कि vanilla iPhone 17 से न्यू A19 चिपसेट इसकी खासियत हो सकता है। इस डिवाइस में MagSafe मिल सकता है जो कि इसकी पिछली डिवाइस 16ई में नहीं था। हालांकि कई रिपोर्ट्स इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि iPhone 17e में 60Hz डिस्प्ले बरकरार रह सकता है और इसमें आईफोन 17 के डायनामिक आइलैंड की बजाए नॉच मिल सकता है।
iPhone 17e की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन Apple इसे पिछले साल की कीमत पर ही रख सकता है। उदाहरण के लिए, iPhone 16e भारत में 59,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।
3. MacBook Pro के लिए नए चिप्स
पिछले साल अक्टूबर में, Apple ने M5 MacBook Pro लॉन्च किया था। अब अफवाहें हैं कि दिग्गज कंपनी एप्पल M5 Pro और M5 Max चिप्स के साथ MacBook Pro लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च में चिपसेट के अलावा एप्पल के कोई बड़ा अपडेट देने की संभावना नहीं है। हालांकि अफवाह है कि Apple इस साल के अंत में एक नया टचस्क्रीन OLED MacBook Pro लॉन्च करेगा।
4. नया MacBook Air
MacBook Air को भी अपग्रेड मिलने वाला है। डिवाइस को स्पेशल एक्सपीरियंस इवेंट के दौरान नए M5 चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, M5 MacBook Air का डिज़ाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन M4 वर्जन से मिलते-जुलते हो सकते हैं। यह साफ नहीं है कि Apple इस अपग्रेड के साथ MacBook Air की कीमत बढ़ाएगा या नहीं। भारत में M4 मैकबुक एयर को 99,900 रुपये में लॉन्च किया गया।
5. नए आईपैड
रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल के 2 नए आईपैड डिवाइस भी लॉन्च करने की उम्मीद है जिसमें नया iPad Air और iPad 12th जेनरेशन का लॉन्च हो सकते हैं। आईपैड एयर में M4 चिपसैट होने की उम्मीद है और इसके आने से नए आईपैड में उल्लेखनीय अंतर आ सकते हैं जो कि M3 मॉडल से कंपेयर करने पर एडवांस रूप से देखे जा सकते हैं।
बेस आईपैड में A18 चिपसैट हो सकता है जो कि आईफोन 16 से इंस्पायर्ड होगा जो इस डिवाइस को एप्पल इंटेलीजेंस के साथ कंपेटिबल बनाएंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि एप्पल आईपैड में एप्पल इंटेलीजेंस फीचर होंगे या नहीं। दोनों मॉडल्स ही अपने मौजूदा डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है और इसमें डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और प्राइसिंग में ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। M3 iPad एयर की भारत में कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है और iPad 11th generation की लॉन्चिंग भारत में 34,900 रुपये में हुई थी।
ये भी पढ़ें
Middle East तनाव के बीच एप्पल ने UAE में ऑफिस और पांच स्टोर को अस्थाई रूप से किया बंद