1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Middle East तनाव के बीच एप्पल ने UAE में ऑफिस और पांच स्टोर को अस्थाई रूप से किया बंद

Middle East तनाव के बीच एप्पल ने UAE में ऑफिस और पांच स्टोर को अस्थाई रूप से किया बंद

 Published : Mar 02, 2026 01:31 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 01:33 pm IST

एप्पल ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात में अपने कॉरपोरेट ऑफिस और 5 रिटेल स्टोर को अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया है।

Apple Store- India TV Hindi
एप्पल स्टोर Image Source : TIM COOK/X

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी कंपनी एप्पल ने संयुक्त अरब अमीरात में अपने कॉरपोरेट ऑफिस और पांच रिटेल स्टोर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। वीकेंड पर जारी तनाव के बीच एप्पल ने ये अहम फैसला लिया है और अपने कर्मचारियों को स्टोर और कॉरपोरेट ऑफिस नहीं जाने की सलाह दी है। एप्पल ने ये स्टोर क्लोजर 28 फरवरी, दोपहर 3 बजे से लागू कर दिया था और इसमें कंपनी के संयुक्त अरब अमीरात में प्रमुख जगहों पर स्थित स्टोर को अस्थाई रूप से करने का ऐलान किया। इसमें अबू धाबी, दुबई और अल ऐन के नाम शामिल है।

यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने गाइडेंस जारी किए

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने ये कदम एक एडवाइजरी के बाद उठाया है जिसमें यूएई के मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय ने गाइडेंस जारी किए हैं और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को खुली जगहों पर उनके कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए कहा है। केवल बेहद जरूरी रोल वाले संस्थानों में जहां फिजिकल अटेंडेंस जरूरी हो, वहां लोगों को जाने की इजाजत दी है और बाकी जगहों पर लोगों को रिमोट वर्किंग अरेंजमेंट्स करने के लिए कहा है।

एडवाइजरी को एहतियातन कदम के तौर पर लिया गया है और सेफ्टी मानकों के तौर पर उठाया गया है। इन्हें शुरुआती तौर पर तीन दिनों के लिए लिया गया है जैसे 1 मार्च से 3 मार्च तक यानी मंगलवार तक के लिए उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से परिस्थिति बदलेगी, उसी तरह से फैसले की टाइमलाइन में भी बदलाव देखा जा सकता है।

कौन-कौन से एप्पल स्टोर पर दिखेगा असर

जिन स्टोर पर असर आया है उनके नाम अबू धाबी में Al Maryah Island और Yas Mall हैं।

दुबई में Apple Dubai Mall और Apple Mall of the Emirates हैं।

अल ऐन में Apple Al Jimi Mall का नाम भी इसमें शामिल है।

एप्पल ने इस अस्थाई बंदी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बयान नहीं दिया है और कंपनी का ये फैसला बिजनेस से ज्यादा इसके एंप्लॉइज की सुरक्षा और कंज्यूमर सेफ्टी पर ध्यान देने की सोच को दिखाता है। हाई सिक्योरिटी के बीच एप्पल का ये कदम इसके कर्मचारियों और कस्टमर्स की सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया है। स्टोर और ऑफिस में ऑपरेशन्स सामान्य कर दिए जाएंगे जब अथॉरिटीज इस बात का संकेत देंगी कि सामान्य वर्किंग कंडीशन्स बहाल हो गई हैं और वापस लौटा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Honor ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पहले रोबोट फोन से पर्दा हटाया, मोबाइल से बाहर निकलकर फोटो खींचता है कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक