1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाए 1.35 लाख ऐप्स

Apple ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, App Store से हटाए 1.35 लाख ऐप्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 23, 2025 01:40 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 01:40 pm IST

अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Apple ने ऐप स्टोर की लॉन्चिंग के बाद से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने ऐप स्टोर से 1.35 लाख ऐप्स को हटा दिया है। कंपनी ने इन सभी ऐप्स को 17 फरवरी तक का समय दिया था।

Apple, Apple App Store, Digital Safety Act, tech news in Hindi, Apple apps banned- India TV Hindi
ऐप्पल ने ऐप स्टोर पर की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐप डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। टेक दिग्गज Apple ने ऐप स्टोर पर बड़ी कार्रवाई की है। ऐप्पल ने App Store से करीब 1.35 लाख ऐप्स को हटा दिया है। कंपनी ने यह कदम ऐप स्टोर पर ट्रांसपेरिंस को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

आपको बता दें कि Apple की तरफ ऐप डेवलपर्स को ट्रेडर इंफॉर्मेशन देने के लिए 17 फरवरी तक का समय दिया गया था। अब कंपनी ने लाखों ऐप्स की तरफ से जानकारी न देने के कारण ऐप्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने यूरोपीय संघ के नियमों को मानते हुए पिछले कुछ दिनों में करीब 1.35 लाख ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है।

यूरोपीय संघ के नियम के वजह से हुई कार्रवाई

बता दें कि यूरोपीय संघ के नियमों के मुताबिक ऐप डेवलपर्स को ट्रेड स्टेटस बताना अनिवार्य है। आसान शब्दों में बताए तो ऐप स्टोर पर अपनी ऐप्स को लिस्ट कराने के लिए डेवलपर्स को अपना एड्रेस, ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी डिटेल्स देना अनिवार्य है। अगर कोई डेवलपर्स यह जानकारी नहीं देता तो उसके ऐप को बैन कर दिया जाएगा।

बता दें कि यूरोप में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए एक डिजिटल सर्विस एक्ट लाया गया है। इसे टेंपरेरी तौर पर 2023 में लागू किया गया था लेकिन अब इसे 17 फरवरी 2025 को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। यही वजह है कि ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक का समय दिया गया था।

कंपनी का कहना है कि ट्रेडर्स इंफॉर्मेशन न देने की वजह से ऐप्स पर बैन लगाया गया है और जब तक इनसे जुड़ी जानकारी नहीं मिल जाती तब तक इनकी ऐप स्टोर पर वापसी नहीं होगी। आपको बता दें कि App Store की लॉन्चिंग के बाद से यह ऐप्पल की तरफ से की जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

यह भी पढ़ें- 54 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S23 5G, Flipkart में हुई 56% की बड़ी कटौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक