Apple ने अपने एक और विंटेज डिवाइस को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है। कंपनी ने अपने इस विंटेज डिवाइस को बिना किसी आधिकारिक घोषणा के वेबसाइट से हटा लिया है। यह डिवाइस ग्लोबली एप्पल की वेबसाइट से हटा लिया गया है। एप्पल का यह सबसे आइकॉनिक मशीन में से एक है। कंपनी ने हाल ही में Mac Book सीरीज की नई रेंज मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान पेश की है।
9to5mac की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Mac Pro को टेम्पोरेरी नहीं हटाया है। इसका प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। एप्पल Mac Pro को जब आप कंपनी की वेबसाइट पर ढूंढे़ंगे तो यह आपको होमपेज पर रिडायरेक्ट करेगा। यहां आपको एप्पल के अन्य Mac डिवाइसेज दिखाई देंगे। एप्पल ने अपना आखिरी मैक 2019 में लॉन्च किया था। यह खास तौर पर वीडियो एडिटर्स, डेवलपर्स, डिजाइनर्स और क्रिएटर्स के लिए उतारा गया था, जिसमें हाई परफॉर्मेंस मिलती है।
क्यों लिया ये फैसला?
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल फिलहाल अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बदलाव कर रहा है। इस साल कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने वाली है। वहीं, स्टैंडर्ड आईफोन को कंपनी अगले साल लॉन्च करने की तैयारी में है। वही, एप्पल ने अपना खुद का चिप डिजाइन किया है, जिसे बेहतर परफॉर्मेंस और इफिशिएंसी के लिए बनाया गया है। Mac Pro इस रेस में कहीं न कहीं पिछड़ रहा था, जिसके बाद एप्पल ने इसके प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया है।
Apple ने 2023 में Mac Pro में M2 Ultra चिप का इस्तेमाल किया था। हालांकि, इसके बावजूद यह यूजर्स के बीच पसंद नहीं किया जा रहा था। Mac Studio आने के बाद से यूजर्स इसे प्रेफर कर रहे हैं। इस समय एप्पल के प्रोडक्ट लाइन की बात करें तो कंपनी के पास iMac 24 इंच है, जो M4 चिपसेट के साथ आता है। वहीं, लैपटॉप की बात करें तो कंपनी के पास MacBook Air, MacBook Pro और MacBook Neo जैसे डिवाइसेज हैं।
यह भी पढ़ें - गर्मियों में AC कहीं बिगाड़ न दे मंथली बजट, इन स्मार्ट तरीकों से कम होगा बिजली बिल