1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone लवर्स के लिए बुरी खबर, महंगे हो सकते हैं Apple के आईफोन

iPhone लवर्स के लिए बुरी खबर, महंगे हो सकते हैं Apple के आईफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 13, 2025 02:01 pm IST,  Updated : May 13, 2025 02:01 pm IST

अगर, आप iPhone लवर्स हैं तो आपको आने वाले समय में बड़ा झटका लग सकता है। एप्पल अपनी अगली iPhone 17 सीरीज को महंगे प्राइस में लॉन्च कर सकता है।

iPhone 16, apple- India TV Hindi
आईफोन 16 Image Source : INDIA TV

iPhone की कीमतें आसमान छू सकती हैं। कंपनी अपने आईफोन मॉडल्स में बड़े प्राइस हाइक पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के अगले लाइन-अप यानी iPhone 17 सीरीज की कीमत पिछले साल आए iPhone 16 सीरीज के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। एप्पल चीन और अमेरिका के टैरिफ वॉर की वजह से यह फैसला ले सकता है। Apple के ज्यादातर आईफोन चीन में असेंबल किए जाते हैं, जिसकी वजह से फोन की कीमत में यह बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

30 प्रतिशत तक होगा महंगा

हालांकि, एप्पल के लिए भारत भी अब असेंबली का बड़ा मार्केट बन गया है। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और अमेरिका में हुए ट्रेड डील के बाद 30 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ लग सकता है, जिसकी वजह से एप्पल के आईफोन महंगे हो जाएंगे। हालांकि, एप्पल की तरफ से इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नई सीरीज की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है।

टैरिफ लगाए जाने की वजह से एप्पल पर 900 मिलियन डॉलर यानी 7,638 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसकी भरपाई के लिए कंपनी अपने आईफोन की कीमत में इजाफा कर सकती है। iPhone 16 को अमेरिकी बाजार में पिछले साल 799 डॉलर की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। टैरिफ की वजह से इसकी कीमत 1,142 डॉलर हो सकती है, जो मौजूदा प्राइसिंग के मुकाबले 30 प्रतिशत तक ज्यादा है। 

हालांकि, iPhone का प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट होने की वजह से कंपनी को फायदा मिल सकता है। चीन के मुकाबले भारत में कम टैरिफ लगता है। वहीं, सैमसंग से भी कंपनी को कड़ी चुनौती मिल रही है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने फोन के साथ AI फीचर्स ऑफर कर रही है, जो Apple ने अब देना शुरू किया है। एप्पल के ये फीचर्स ChatGPT पर बेस्ड हैं। ऐसे में प्राइस हाइक की वजह से एप्पल को मार्केट में भी कंपीटिशन का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक