Motorola ने अपने मुड़ने वाले फ्लिप स्मार्टफोन Razr 60 Ultra को भारतीय बाजार में उतार दिया है। मोटोरोला का यह फोन Samsung की फोल्डेबल स्मार्टफोन वाली लीगेसी को खतरे में डाल सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto Razr 50 Ultra का अपग्रेड मॉडल है। कंपनी ने इस फोन के डिजाइन से लेकर हार्डवेयर फीचर में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। यह फोन सैमसंग के Galaxy Z Flip 6 को कड़ी टक्कर देगा।
Motorola Razr 60 Ultra की कीमत
मोटोरोला का यह फ्लिप स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB RAM + 512GB में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 99,999 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन - फेंटम वुड, फेंडम स्कार्ब और फेंटम रियो रेड में आता है।
Motorola Razr 60 Ultra के फीचर्स
मोटोराला के इस अपकमिंग फोन का लुक और डिजाइन पिछले साल आए मॉडल की तरह ही है। इस मुड़ने वाले फोन में 7 इंच की बड़ी OLED फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है, जो 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। वहीं, इसमें 4 इंच का pOLED कवर स्क्रीन भी दी गई है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरैमिक दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे मजबूत हिंज वाला फोल्डेबल फोन है। इस फोन के हिंज में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। फोन को 8 लाख बार मोड़कर टेस्ट किया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 16GB रैम और 512GB का इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड OS पर काम करता है। यही नहीं, इसमें Moto AI फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के साथ 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

Motorola Razr 60 Ultra के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी कंपनी ने इसमें 50MP का कैमरा दिया है। इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 68W वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें -