Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple का 2026 में फोल्डेबल iPhone, AirPods अल्ट्रा और टच सपोर्ट के साथ MacBook Ultra लाने पर चल रहा काम

Apple का 2026 में फोल्डेबल iPhone, AirPods अल्ट्रा और टच सपोर्ट के साथ MacBook Ultra लाने पर चल रहा काम

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Mar 09, 2026 12:54 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 02:52 pm IST

एप्पल की इस साल कई प्रीमियम डिवाइसेज लॉन्च करने की योजना है और इसके लिए कंपनी नई अल्ट्रा सीरिज के तहत नए प्रोडक्ट्स और डिवाइसेज लेकर आ सकती है।

foldable iPhone- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE GEMINI NANO BANANA फोल्डेबल आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Apple New Ultra Devices: एप्पल ने बीते हफ्ते में ही अपने कई मिड रेंज प्रीमियम डिवाइस लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 17e का नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है। इस तकनीकी दिग्गज कंपनी को प्रीमियम डिवाइसेज लाने के लिए जाना जाता है और इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपनी स्ट्रेटेजी को आगे ले जा रही है। एप्पल इस साल अपना फोकस हाई-एंड डिवाइसेज पर लेकर जा रही है और ये इसके मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल्स से अलग हटकर साबित होंगे। ये प्रोडक्ट्स ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर लाए जाएंगे जो कि एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लिए तैयार होंगे और इसके लिए खर्च करने के लिए भी तैयार रहेंगे। 

एप्पल प्रीमियम डिवाइस के लिए अल्ट्रा कैटेगरी में प्रोडक्ट्स लाएगा

Bloomberg के मार्क गुरमैन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अपने 'अल्ट्रा' लाइनअप के तहत कम से कम तीन हाई-एंड प्रोडक्ट्स इसी साल लॉन्च करने वाला है। ये डिवाइस कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल के भी ऊपर के लेवल के होने वाले हैं। इसके पीछे कंपनी का मकसद है कि ऐसे प्रीमियम टियर के कस्टमर्स का वर्ग तैयार किया जाए जो टॉप-लेवल हार्डवेयर और फीचर्स के लिए ज्यादा रकम और समय चुकाने के लिए तैयार हों।

फोल्डेबल iPhone भी इसी अल्ट्रा कैटेगरी में हो सकता है लॉन्च

इस साल के लिए एप्पल के सबसे ज्यादा प्रतीक्षा किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में से एक है फोल्डेबल iPhone जिसका इंतजार यूजर्स सालों से कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि एप्पल अपने अगले अल्ट्रा लाइनअप में इस मच-अवेटेड प्रोडक्ट को शामिल करने के लिए तैयार है। कई रिपोर्ट्स इस बात की ओर इशारा करती हैं कि ये अपकमिंग आईफोन बड़े अंदरूनी डिस्प्ले के साथ आएगा और फोन ऐसे खुलेगा जैसे कि कोई छोटा टैबलेट होता है।

एप्पल नए AirPods ला सकता है जिसमें एडवांस्ड सेंसर्स हो सकते हैं

एप्पल आगे चलकर एयरपॉड्स का नया वर्जन लॉन्च कर सकता है जिसके जरिए अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट को साधने की कोशिश है। इन अपकमिंग इयरबड्स में कंप्यूटर विजन कैमरा हो सकते हैं जो Siri को विजुअल जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा ये वॉइस असिस्टेंस को यूजर्स के आसपास के माहौल को भी समझने में मदद करेगी जिसके जरिए सिरी ज्यादा कंटेक्स्ट-बेस्ड रिस्पॉन्स दे सकती है। सूत्रों का कहना है कि एप्पल के ये इयरबड्स AirPods अल्ट्रा कहलाएंगे और इनकी लागत अभी के मॉडल्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा होगी।

MacBook में दिख सकता है OLED टच डिस्प्ले जो मैकबुक अल्ट्रा के नाम से आ सकता है

एक और डिवाइस जो इस प्रीमियम अल्ट्रा कैटेगरी मॉडल में शामिल हो सकती है और वो है नए MacBook मॉडल जिसमें आगे चलकर टच इनेबिल्ड OLED डिस्प्ले शमिल हो सकता है। एप्पल ने मैक डिवाइस में इससे पहले कभी टच स्क्रीन सपोर्ट नहीं दिया है और अगर इस बार ऐसा हो जाता है तो ये कंपनी की स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव मानाजा सकता है। MacBook अल्ट्रा का ये OLED डिस्प्ले लैपटॉप के कलर क्वालिटी और ब्राइटनेस में खासा सुधार ला सकता है और इसके मौजूदा वर्जन की तुलना में MacBook अल्ट्रा की कीमतें ज्यादा हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें  

BSNl लाया महिलाओं के लिए कवच नंबर की सुविधा, टेंशन फ्री होकर करें रिचार्ज- नहीं होगा पर्सनल नंबर लीक

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement