Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने किया बड़ा फैसला, अब iPhone के 4 नहीं 6 मॉडल होंगे लॉन्च!

Apple ने किया बड़ा फैसला, अब iPhone के 4 नहीं 6 मॉडल होंगे लॉन्च!

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : May 05, 2025 05:33 pm IST, Updated : May 05, 2025 05:33 pm IST

Apple अगले साल से iPhone के 4 नहीं 6 मॉडल लॉन्च कर सकता है। कंपनी साल में दो एप्पल इवेंट की तैयारी में है, जिसमें आईफोन के 6 नए मॉडल पेश किए जाएंगे।

Apple iPhone 16- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एप्पल आईफोन 16

Apple अगले साल से 4 नहीं 6 iPhone मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। अमेरिकी टेक कंपनी 2007 से हर साल नए आईफोन मॉडल को मार्केट में उतार रही है। हर साल लॉन्च होने वाले आईफोन मॉडल में अपग्रेड देखने को मिलता है। पिछले साल कंपनी ने अपनी iPhone 16 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के डिजाइन में बदलाव किया था। साथ ही, यह सीरीज Apple Intelligence फीचर के साथ आती है। वहीं, इस साल एप्पल अपने सबसे पतले आईफोन को लॉन्च कर सकता है। यह मॉडल iPhone 16 Plus को रिप्लेस करेगा।

4 की बजाय 6 iPhone होंगे लॉन्च!

पिछले दिनों एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, एप्पल अगले 2026-27 साइकिल में 4 की बजाय 6 आईफोन मॉडल लॉन्च कर सकता है। इनमें iPhone 18 Air और iPhone 18 Fold दो नए मॉडल जोड़े जा सकते हैं। यही नहीं, कंपनी अपने स्टैंडर्ड यानी iPhone 18 को 2027 में लॉन्च कर सकती है। इसे 2027 की शुरुआत में iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जाएगा।

अगले साल सितंबर में आयोजित होने वाले इवेंट में कंपनी iPhone 18 Air, iPhone 18 Fold, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करेगी। वहीं, 2027 की शुरुआत में iPhone 18 और iPhone 18e लॉन्च करेगी। एप्पल ने पिछले साल 4 आईफोन मॉडल लॉन्च किया था। वहीं, इस साल कंपनी ने एक और नया मॉडल iPhone 16e उतारा है। यह नया मॉडल iPhone SE सीरीज को रिप्लेस करके उतारा गया है। वहीं, इस साल कंपनी iPhone 17 Air लॉन्च करने की तैयारी में है, जो पूरी तरह से पोर्टलेस आईफोन होगा। इसमें न तो सिम कार्ड और न ही चार्जिंग के लिए कोई पोर्ट दिया जाएगा।

iPhone 18 Fold (संभावित फीचर्स)

iPhone 18 सीरीज में एक और नया मॉडल iPhone 18 Fold जुड़ सकता है, जो कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। इस मॉडल के बारे में भी कई लीक सामने आ चुके हैं। iPhone 18 Fold में 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ 5.7 इंच का सेकेंडरी यानी कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह आईफोन फोल्डेबल फेस आईडी बायोमैट्रिक फीचर के साथ आएगा। साथ ही, कंपनी इस फोल्डेबल आईफोन को अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा के साथ उतार सकती है। इसके अलावा यह सीरीज A20 Pro Bionic प्रोससेर के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें- 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement