Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7,000mAh बैटरी वाला iQOO Neo 10 जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

7,000mAh बैटरी वाला iQOO Neo 10 जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : May 05, 2025 04:20 pm IST, Updated : May 05, 2025 04:20 pm IST

iQOO Neo 10 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। आईकू का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। साथ ही, कंपनी ने फोन का डिजाइन भी आधिकारिक तौर पर टीज किया है।

iQOO Neo 10- India TV Hindi
Image Source : IQOO INDIA आईकू नियो 10

iQOO Neo 10 को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। iQOO ने अपने इस अपकमिंग फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट कर दिया है। साथ ही, फोन को कुछ फीचर्स भी रिवील किए हैं। इससे पहले कंपनी भारत में iQOO Neo 10R को भारतीय बाजार में उतार चुकी है। इस फोन को चीनी बाजार में लॉन्च हुए iQOO Z10 Turbo Pro के रीब्रांड मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी समेत कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

जल्द भारत में होगा लॉन्च

iQOO India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म की है। इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने फिलहाल रिवील नहीं की है लेकिन कंपनी ने अपने पोस्ट में फोन के जल्द भारत में पेश किए जाने की बात कही है। उम्मीद है कि इसे भारत में इसी महीने पेश किया जाएगा। इसके अलावा अपने पोस्ट में iQOO ने इस फोन का डिजाइन भी टीज किया है। इसके बैक पैनल में डुअल टोन वाला डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें ऑरेंज और व्हाइट कलर कम्बिनेशन को देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

iQOO Neo 10 के फीचर्स (संभावित)

आईकू के इस फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO Neo 10 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 12GB रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। फोन में 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बैटरी समेत 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। आईकू के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। आईकू अपने इस फोन को 35,000 रुपये की प्राइस रेंज में उतार सकता है।

यह भी पढ़ें-

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement