1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के इस प्लान ने बंद की सबकी बोलती, 252GB डेटा के साथ फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स

Jio के इस प्लान ने बंद की सबकी बोलती, 252GB डेटा के साथ फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 18, 2024 06:51 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 06:51 am IST

जियो अपने यूजर्स को बेहतरीन नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ साथ धमाकेदार ऑफर्स वाले प्लान्स भी पेश करता है। जियो की लिस्ट में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। आज हम आपको एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें सस्ते दाम में कई सारे फायदे मिलते हैं।

jio prepaid plan with free netflix, jio 84 days validity plan with free netflix- India TV Hindi
जियो की लिस्ट में कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio Best Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। यूजरबेस के मामले में जियो के आसपास भी कोई कंपनी है। देशभर में करीब 46 करोड़ से ज्यादा लोग जियो का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। जियो अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए समय समय पर नए नए प्लान्स ऐड करता रहता है और साथ में पुराने प्लान्स को भी अपग्रेड करता रहता है। जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी हैं जिनमें आपको ओटीटी का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। 

रिलायंस जियो ने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो को कई कैटेगरी में बांट कर रखा है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए सभी कैटेगरी में एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद है। जियो की लिस्ट में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स भी मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और साथ में ओटीटी का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

ग्राहकों को मिलते हैं गजब के फायदे

जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसमें आपको 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आप इस प्लान में 84 दिन तक अनलिमिटेड बातें कर सकते हैं। इस प्लान के साथ ही आप करीब 3 महीने के लिए रिचार्ज कराने से भी फ्री हो जाते हैं। इसमें आपको डेटा के भी जमकर फायदे मिलते हैं। जियो अपने यूजर्स को इस 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को कुल 252GB डेटा ऑफर कर रहा है यानी आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

jio prepaid plan with free netflix, jio 84 days validity plan with free netflix, jio 84 days validit
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का धांसू रिचार्ज प्लान।

इस तरह से जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे किफायती हो जाता है जिन्हें अपने काम के लिए अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही इसमें आपको हर दिन 100 SMS फ्री दिए जाते हैं जिससे आप डेटा खत्म होने के बाद अपने लोगों के साथ जुड़े रह सकते हैं। अगर आप इस प्लान को लेने की सोच रहे हैं तो बता दें कि इसकी कीमत 1499 रुपये है। 

स्पेशल ऑफर के साथ आता है यह प्लान

रिलायंस जियो वैसे तो अपने सभी प्लान्स में यूजर्स को भर भर के ऑफर्स देता है लेकिन इस प्लान में ग्राहकों को एक खास ऑफर भी मिलता है। जियो इसमें ग्राहकों को नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आपका ओटीटी का खर्चा भी बच जाता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Jio के पास है लंबी वैलिडिटी वाला सबसे पॉवरफुल प्लान, 365 दिन तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक