1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BGMI डाउनलोड लिंक हुआ उपलब्ध, 29 मई से खेल सकेंगे सभी मोबाइल यूजर

BGMI डाउनलोड लिंक हुआ उपलब्ध, 29 मई से खेल सकेंगे सभी मोबाइल यूजर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 28, 2023 08:28 am IST,  Updated : May 28, 2023 08:28 am IST

आपको बता दें कि अभी तक इसको डायरेक्ट गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते थे लेकिन, अब इसे ऑफिशियल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार गेम में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं।

bgmi, bgmi download link, bgmi download, bgmi download in india, battlegrounds mobile india, pubg- India TV Hindi
बीजीएमआई के फैंस को इस बार गेम में कई एक्साइटिंग फीचर मिलने वाले हैं। Image Source : फाइल फोटो

BGMI Latest Update Today: बैटलग्राउंड्स इंडिया मोबाइल यानी BGMI के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। PUBG BGMI के मेकर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर गेम की लिंक को लाइव कर दिया है। प्लेयर्स अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल अभी यह सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। BGMI के फैंस इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि आप इसे 29 मई से खेल सकते हैं। 

आपको बता दें कि अभी तक इसको (BGMI) डायरेक्ट गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते थे लेकिन, अब इसे ऑफिशियल गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार गेम में काफी कुछ बदलाव किए गए हैं। प्लेयर्स को बीजीएमआई (BGMI Return) बदले हुए रूप में मिलने वाला है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक इस बार BGMI में ब्लड को ग्रीन या फिर ब्लू कलर में दिखाया जाएगा। 

  1. यूजर्स Google Play Store पर सर्च करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
  2. BGMI का लेटेस्ट वर्जन 2.5.0 पर बेस्ड है। 
  3. BGMI ऐप का कुल साइज 800 MB है। 
  4. फिलहाल अभी यह लाइव नहीं है लेकिन 29 मई से यह गेम लाइव हो जाएगा। 

आपको बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए BGMI पर बैन लगा दिया था। हालांकि अब सरकार ने इस पर 90 दिनों के लिए बैन हटा दिया है। सरकार 90 दिनों तक गेमिंग ऐप पर नजर रखेगी और नियमों के मुताबिक सब कुछ ठीक रहा तो इससे पूरी तरह से बैन हटा लिया जाएगा। 

इस बार PUBg BGMI पर कई बड़े बदलाव किए हैं। पहला सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिखाया जाने वाला ब्लड का कलर बदला गया है। प्लेयर्स को ब्लड अब हरे रंग में दिखेगा। इसी के साथ अब गेम खेलने के लिए भी लिमिट सेट की गई है। यह 24 घंटे खेलने के लिए उपलब्ध नहीं है। कुछ समय खेलने के बाद यह अपने आप बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Upcoming Smartphone: लॉन्च होने जा रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, वनप्लस, सैमसंग, रियलमी के फोन्स बढ़ाएंगे धड़कन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक