BGMI Back with New Rules: पिछले काफी दिनों से गेमिंग लवर्स बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का इंतजार कर रहे थे। फैंस के लिए अब बड़ी खुशखबरी है, बीजीएमआई अब एक्टिव हो चुका है। प्लेयर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से ऑफिशियली डाउनलोड करके खेल सकते हैं। गेमिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी क्रॉफ्टन ने यूजर्स को 2.5 अपडेट भी जारी किया है।
आपको बता दें कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से फिलहाल अभी 90 दिनों के गेम से बैन हटाया गया है लेकिन सरकार इस पर नजर रखेगी। अगर गेमिंग एप्लीकेशन सभी नियमों के खरा उतरती है तो सरकार इससे पूरी तरह से बैन हटा सकती है। सरकार ने BGMI पर पिछले साल सिक्योरिटी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैन लगा दिया था।
इस बार क्रॉफ्टन ने BGMI को एक नए अवतार में जारी किया है। कंपनी ने गेम में कई बड़े बदलाव किए हैं। क्रॉफ्टन ने इस बार गेम में टाइम लिमिट सेट की है। अगर आप की उम्र 18 साल से कम है तो आप इसे 24 घंटे नहीं खेल सकेंगे। 18 वर्ष से कम उम्र के लोग BGMI को दिन में 3 घंटे इसे खेल सकेंगे, जबकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग पूरे दिन में 6 घंटे खेल सकेंगे। इतना ही नहीं नाबालिग प्लेयर्स के लिए माता पिता का वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
गेम को लेकर जो लीक्स सामने आई हैं उनके मुताबिक क्रॉफ्टन ने इस बार बीजीएमआई में नए मैप को भी ऐड किया है इससे यूजर्स को इस बार डिफरेंट एक्सपीरियंस मिलने वाला है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक क्रॉफ्टन ने खून के रंग में भी बदलाव किया है। अब गेम में ब्लड ग्रीन कलर का दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें- Apple ने iPhones में अब तक कर डाले इतने बदलाव, जानें कब क्या आया और क्या गया
संपादक की पसंद