Bharti Airtel: भारती एयरटेल ने एक बड़ा ऐलान किया है और अपने यूजर्स को हैरान करते हुए उनके लिए एक खास बेनेफिट को खत्म कर दिया है। एयरटेल ने आधिकारिक ऐलान किया है कि इसके यूजर्स को अब Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। हालांकि एयरटेल के कई कस्टमर्स उसके इस ऐलान से बेहद हैरान हैं लेकिन ये फैसला कंपनी के शुरुआती टर्म्स के मुताबिक ही हैं। ये बात ध्यान रखने वाली है कि कंपनी ने जब ये ऑफर निकाला था तभी से इस बात को स्पष्ट रखा था कि ये ऑफर इसके लंबे समय तक चलने वाले फ्रीबीज के तौर पर नहीं है और इसका समय तयशुदा रखा गया है। इस फ्री Perplexity Pro प्लान की कीमत 17,000 रुपये थी और ये सुविधा एयरटेल के कस्टमर्स को मुफ्त मिल रही थी लेकिन अब ये आगे जारी नहीं रहेगी।
Airtel ने खत्म किया Perplexity Pro का ऑफर
एयरटेल ने परप्लेक्सिटी प्रो (Perplexity Pro) ऑफर को साल 20256 में लॉन्च किया था और ये एयरटेल का एक टेंपरेरी एडवांटेज के तौर पर ऑफर था। इसके लॉन्च के समय से ही एयरटेल ने साफतौर से अपने नियमों और शर्तों में ये बताया था कि ये ऑफर 16 जनवरी 2026 तक ही मान्य है। जैसा कि कंपनी ने वादा किया था एयरटेल ने इस Perplexity Pro ऑफर को अपने प्रीपेड प्लान से हटा लिया है. बता दें कि जो कस्टमर्स और यूजर्स Perplexity Pro प्लान को क्लेम कर चुके हैं और यूज कर रहे हैं, वो आगे भी इसे यूज कर सकते हैं।
यूजर्स का क्या होगा?
जिन कस्टमर्स ने डेडलाइन खत्म होने से पहले Perplexity Pro प्लान को रिडीम कर लिया है वो पहले की तरह इसकी सर्विसेज का मजा लेते रहेंगे। ये एक्सेस उन्हें इस प्लान के एक्टिवेट होने से एक साल बाद तक की तारीख तक के लिए मिल पाएगा, हालांकि अब ये ऑफर नए कस्टमर्स के लिए नहीं है और उन कस्टमर्स के लिए भी नहीं है जिन्होंने पहले इसको रिडीम नहीं किया है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 17,000 रुपये है और ये एयरटेल के सबसे महंगे डिजिटल एड-ऑन्स में से एक है।
Perplexity Pro यूजर्स को बिलिंग नोटिस
Perplexity Pro यूजर्स को अब इसे एक्टिवेट करने पर बिलिंग सूचना भरनी पड़ेगी। अगर फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं हुआ तो ये ऑटोमैटिक तरीके से फीस के रीन्यू मोड पर आ जाएगा। जिन कस्टमर्स को इस सुविधा के लिए पैसे खर्च नहीं करने हैं तो उन्हें ध्यान से समय रहते हुए इस सर्विस को कैंसिल करवा लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें
Google Maps में आया नया फीचर, नए तरीके से पैदल और साइकिल सवार भी ले पाएंगे मदद