1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इस 50 दिन वाले प्लान का नहीं है कोई सानी, 3 रुपये से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

BSNL के इस 50 दिन वाले प्लान का नहीं है कोई सानी, 3 रुपये से भी कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 28, 2025 02:21 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 02:21 pm IST

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक और सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें 3 रुपये से कम डेली खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान Image Source : FREEPIK

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL लगातार सस्ते प्लान उतारकर निजी कंपनियों की नींद उड़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने 72 और 365 दिन वाले सस्ते प्लान पेश किए थे। भारत संचार निगम लिमिटेड के पास एक और 50 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई ऑफर मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को डेली महज 3 रुपये से भी कम का खर्च आता है। बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए उपलब्ध है।

50 दिन वाला सस्ता प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्रीपेड प्लान की जानकारी शेयर की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान महज 347 रुपये में आता है। 50 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा भी मिलता है। कंपनी का यह सस्ता रिचार्ज प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और डेली 100 फ्री SMS के साथ आता है।

बीएसएनएल यूजर्स इस प्रीपेड प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करा सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स को यहां से रिचार्ज कराने पर 5% तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपने प्रीपेड प्लान के साथ BiTV का एक्सेस भी ऑफर करती है। इसमें यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

BSNL के 365 दिन वाले सस्ते प्लान की बात करें तो यह प्लान 2399 रुपये में आता है। कंपनी अपने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर करती है। साथ ही, यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द ही अपनी 5G सर्विस शुरू करने वाला है। कंपनी सबसे पहले राजधानी दिल्ली और मुंबई में 5G सर्विस लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें -

रियलमी ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पानी में गिरने पर भी नहीं होगा खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक