1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इंटरनेट का खजाना है ये BSNL का ये प्लान, हर महीने मिलेगा 4000GB डाटा, साथ में फ्री कॉलिंग और OTT का भी मजा

इंटरनेट का खजाना है ये BSNL का ये प्लान, हर महीने मिलेगा 4000GB डाटा, साथ में फ्री कॉलिंग और OTT का भी मजा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 31, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 02:34 pm IST

BSNL अपने ग्राहकों के लिए गजब का ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आई है। कंपनी आपको एक महीने के लिए इतना सारा डेटा ऑफर कर रही है कि आप चाहकर भी अकेले इसे खत्म नहीं कर पाएंगे। BSNL अपने यूजर्स को 4TB डेटा हर महीने ऑफर कर रही है।

BSNL, BSNL Best Plan, BSNL Cheapest Recharge Plan, BSNL Data Offer, BSNL OTT Offers, Cheapest Broadb- India TV Hindi
इस प्लान में कंपनी आपको बीएसएनएल भरपूर डेटा ऑफर करती है। Image Source : फाइल फोटो

BSNL Broadband Plan with 4000GB Data: आजकल स्मार्टफोन में कॉलिंग से ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ रही है। इंटरनेट के ज्यादा इस्तेमाल इस्तेमाल होने से डेटा की खपत कई गुना बढ़ गई है। कई बार ऐसा होता है कि हमारा काम सिर्फ रिचार्ज प्लान्स में मिलने वाले डेटा से नहीं चल पाता है। अगर आपको भी बार बार डेटा लिमिट की समस्या से गुजरना पड़ता है तो आपको ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहिए। ब्रॉडबैंड कनेक्शन में आप दिल खोलकर बिना किसी टेंशन के इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आपको हाई स्पीड कनेक्टिविटी भी मिलेगी। आज हम आपको एक ऐसे ब्रॉडबैंड कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको हर महीने 4000GB डेटा मिलेगा। 

BSNL ब्रॉडबैंड कनेक्शन के फायदे

हम जिस ब्रॉडबैंड कनेक्शन की बात कर रहे हैं वह स्वदेशी कंपनी BSNL की तरफ से आता है। बीएसएनएल का नाम देश की सबसे बड़ी फाइबर कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में शामिल है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ब्रॉडबैंड ऑफर लेकर आया है। जिसमें आपको 300mbps की स्पीड के साथ 4 हजार जीबी डेटा मिलता है। 

कंपनी सिर्फ डेटा ही प्रवाइड नहीं कराती बल्की इस कनेक्शन में कई सारे एडिशनल बेनेफिट्स भी देती है। अगर आप 4TB वाले इस ब्रॉडबैंड कनेक्शन को लेते हैं तो आपको इसमें Disney+ Hotstar का मंथली सब्सक्रिप्शन और साथ में 7 दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस मिल जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको इस प्लान में डबल फायदे मिल रहे हैं। आप बिना किसी टेंशन के जितना मन हो उतना डेटा इस्तेमाल कीजिए और साथ में एंटरटेनमेंट का भी लुत्फ उठाइए। 

खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये

BSNL का 4000GB डेटा वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए आपको 1799 रुपये प्रति माह खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि यह बिना टैक्स की कीमत है। चार हजार जीबी डेटा खत्म होने के बाद भी आप 15Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

प्लान में मिलेंगे ये OTT सब्सक्रिप्शन

इस ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ में आपको फ्री फिक्स्ड लाइन वॉयस कॉलिंग कालिंग का भी कनेक्शन मिल जाता है। इससे आप किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते हैं। इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar, Lionsgate, ShemarooMe, Hungama, SonyLIV, ZEE5 और YuppTV का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- Airtel ने लॉन्च किया 148 रुपये का धमाकेदार पैक, OTT सब्सक्रिप्शन के साथ मिलेगा 15GB डाटा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक