1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 949जीबी डेटा, 365 दिन वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS बेनेफिट से लैस BSNL का धांसू प्लान

949जीबी डेटा, 365 दिन वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS बेनेफिट से लैस BSNL का धांसू प्लान

 Published : Feb 08, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 07:23 pm IST

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी यानी जितना चाहें उतनी बात कर सकते हैं और इसके अलावा 100 एसएमएस भी डेली मिलने वाले हैं।

BSNL Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल Image Source : BSNL

BSNL Bharat Connect 26 Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने कस्टमर्स के लिए बीते महीने एक प्लान निकाला है इस प्लान का नाम भारत कनेक्ट 26 मोबाइल प्रीपेड प्लान है। इसे एनुअल प्लान के तौर पर बीएसएनएल ने निकाला है। बीएसएनएल के इस प्लान में पूरे 365 दिन यानी एक साल के लिए बेनेफिट कस्टमर्स को मिलते हैं। इस सालाना प्लान की कीमत केवल 2626 रुपये है यानी एक दिन के लिए इसकी लागत 7.19 रुपये पड़ेगी। इसका मतलब है कि एक दिन के लिए आपको सवा सात रुपये से भी कम इस प्लान पर खर्च करने होंगे। ये प्लान 2626 रुपये का है और इसके बेनेफिट खास हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 2.6GB डेटा रोज मिलेगा और ये एसएमएस और कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है। 

भारत कनेक्ट 26 मोबाइल प्रीपेड प्लान के बारे में जानिए

2626 रुपये के इस प्लान में आपको 2.6 जीबी डेटा रोज मिलेगा, यानी एक साल में 949 जीबी डेटा इस प्लान में आपको मिलने वाला है। डेली का 2.6 जीबी डेटा खत्म होने के बाद आपको 40 Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा। ये प्लान 24 जनवरी 2026 से शुरू हुआ है और 24 फरवरी 2026 तक जारी रहने वाला है यानी अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो बीएसएनएल ने एक महीने का समय आपको दिया है। भारत कनेक्ट 2626 प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी यानी जितना चाहें उतनी बात कर सकते हैं। इस प्लान में आपको 100 SMS (एसएमएस) डेली मिलने वाले हैं और इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है। इस प्लान की वैधता यानी वैलिडिटी 365 दिनों यानी एक साल के लिए है और ये एनुअल प्लान प्लान है।

BSNL के 2 और सालाना प्लान के बारे में जानिए जिनमें 365 दिनों की वैलडिटी है-

बीएसएनएल का 2399 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी है और रोज 2.5 जीबी डेटा डेली मिलता है जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट है और 100 SMS का फायदा भी रोज मिलता है। डेली 2.5 जीबी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 40 Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल का 2799 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी है और रोज 3 जीबी डेटा डेली मिलता है जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट है और 100 SMS का फायदा डेली मिलता है। डेली 3 जीबी डेटा लिमिट खत्म होने के बाद 40 Kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Battery Cautions: मोबाइल बैटरी के साथ भूलकर भी ना करें ये 3 छेड़खानियां वर्ना हो जाएगा जान का जोखिम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक