1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने निजी कंपनियों की कर दी हवा टाइट, 180 दिन तक सिम एक्टिव रहने का हो गया धांसू जुगाड़

BSNL ने निजी कंपनियों की कर दी हवा टाइट, 180 दिन तक सिम एक्टिव रहने का हो गया धांसू जुगाड़

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 21, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 21, 2025 06:30 am IST

BSNL के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। सरकारी कंपनी एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसने निजी कंपनियों की एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। ग्राहकों को अब सस्ते प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

BSNL Plan, BSNL Recharge, BSNL Offer, BSNL 180 Days Plan, BSNL Best Plan, BSNL long Validity- India TV Hindi
सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी राहत। Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल दूसरी निजी कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। BSNL के रिचार्ज प्लान्स की सिर्फ कीमत ही कम नहीं है बल्कि सस्ते दाम में अधिक दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। यही वजह है कि जब से निजी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से बीएसएनएल के साथ नए-नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 

आपको बता दें कि पूरी टेलिकॉम इंडस्ट्री में सिर्फ BSNL ही एक ऐसी कंपनी है जिसके पास लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स हैं। जहां लंबी वैलिडिटी के लिए निजी कंपनियां ग्राहकों से भारी पैसा वसूल रही हैं वहीं बीएसएनएल कुछ ही रुपये में लंबी वैलिडिटी दे रहे हैं। अगर आप हर महीने महंगे रिचार्ज प्लान्स से बचना चाहते हैं तो BSNL की तरफ जा सकते हैं।

BSNL के सस्ते प्लान ने दी राहत 

आपको बता दें कि BSNL के पोर्टफोलियो में कई सारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं जिसमें लंबी वैधता के साथ साथ फ्री कॉलिंग, डेटा, फ्री एसएमएस जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसा ही एक रिचार्ज प्लान है जिसमें 180 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 180 दिन तक सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर करती है। 

अगर आपको लग रहा है कि बीएसएनएल का यह प्लान काफी महंगा होगा तो बता दें कि इसकी कीमत एक हजार रुपये से भी काफी कम है। अगर आप 180 दिन तक के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 895 रुपये खर्च करने पड़ंगे। इस प्लान के साथ आप पूरे छह महीने के लिए पूरी तरह से फ्री हो जाएंगे।

इन यूजर्स की टेंशन होगी खत्म 

सरकारी कंपनी का यह 895 रुपये का प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा किफायती और फायदेमंद है जिनके पास दो सिम कार्ड हैं। अगर आप BSNL को सेकंडरी सिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपकी बड़ी टेंशन खत्म कर सकता है। इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो सरकारी कंपनी ग्राहकों को इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 90GB डेटा ऑफर कर रही है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको इसमें 40Kbps की स्पीड मिलने वाली है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- लैपटॉप की बैटरी से 8 साल तक घर की बिजली का लिया काम, शख्स के जुगाड़ ने हिला दिया पूरा सिस्टम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक