1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया 84 दिन वाला नया सस्ता प्लान, एक बार में खत्म हो गई सभी टेंशन

BSNL लाया 84 दिन वाला नया सस्ता प्लान, एक बार में खत्म हो गई सभी टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 05, 2024 06:00 am IST,  Updated : Sep 05, 2024 06:00 am IST

BSNL हमेशा ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश करती है। कंपनी के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान्स मौजूद हैं। अब बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक और सस्ता प्लान लेकर आ गया है। बीएसएनएल ने अपने इस प्लान से फ्री कॉलिंग और डेटा की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है।

BSNL, BSNL Offer, BSNL Recharge, BSNL Plan With 84 Days validty, BSNL Best Recharge Plan- India TV Hindi
बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिएलाया सस्ता रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

BSNL Cheapest Plan: देश की सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में अपने पोर्ट फोलियो  को अपग्रेड किया है। BSNL ही इस समय इकलौती टेलिकॉम कंपनी है जो ग्राहकों को सबसे कम दाम में रिचार्ज प्लान्स ऑफर करा रही है। कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए सस्ते से लेकर महंगे और कम  वैधता लेकर लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद है। अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। 

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने में सस्ते रिचार्ज प्लान्स की वजह से बीएसएनएल के यूजर बेस में जमकर बढ़ोतरी हुई है। जियो  और एयरटेल के प्लान्स महंगे होने की वजह स लोग लगातार अपने सिम कार्ड को BSNL में पोर्ट करा रहे हैं। बीएसएनएल के पास भले ही यूजर्स कम हों लेकिन कंपनी सस्ते और किफायती प्लान्स के दम पर दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है।

BSNL ने पेश किया नया प्लान

यूजरबेस बढ़ता देख BSNL भी एक्टिव हो गया है। कंपनी इसे बनाए रखने के लिए लगातार नए नए प्लान्स ला रही है। BSNL ने अब अपने यूजर्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है जो ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। आइए आपको इस प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये का दमदार रिचार्ज प्लान पेश किया है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो आपको यह पसंद आने वाला है। 599 में आप एक बार में 84 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। इसमें आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के लिए साथ-साथ कंपनी यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस भी देती है। 

सस्ते प्लान में ढेर सारे ऑफर्स

BSNL का यह नया रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अधिक डेटा चाहते हैं। कंपनी ग्राहकों को इस प्लान के साथ कुल 252GB डेटा ऑफर करता है। आप डेली इसमें 3GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद आप 40Kbps की स्पीड से स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को प्लान में Zing Music, BSNL tunes, GameOn, Astrotell, Hardy Games, Challenger Arena Games, Gameium, Lystn Podocast जैसी कई सारी सर्विसेस फ्री में देती है। 

यह भी पढ़ें- BSNL 5G सर्विस इस दिन से होगी शुरू! करोड़ों यूजर्स के लिए आई बड़ी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक