Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL और MTNL के करोड़ों यूजर्स की मौज, जल्द शुरू होगी 4G सर्विस, सरकार ने खोला खजाना

BSNL और MTNL के करोड़ों यूजर्स की मौज, जल्द शुरू होगी 4G सर्विस, सरकार ने खोला खजाना

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 10, 2025 04:12 pm IST, Updated : Feb 10, 2025 04:12 pm IST

BSNL और MTNL यूजर्स को जल्द 4G सर्विस की सौगात मिलने वाली है। सरकार ने इन दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए खजाना खोल दिया है। केन्द्रीय कैबिनेट ने BSNL को नेटवर्क एक्सपेंशन के लिए अतिरिक्त फंड देने का ऐलान किया है।

BSNL, MTNL 4G Service- India TV Hindi
Image Source : FILE बीएसएनएल और एमटीएनएल 4जी सर्विस

BSNL और MTNL के करोड़ों यूजर्स को जल्द 4G सर्विस की सौगात मिल सकती है। सरकार ने इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के लिए खजाना खोल दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड जल्द दिल्ली और मुंबई के MTNL एरिया में भी 4G सर्विस का विस्तार करने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट नें पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी को 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिकत पैकेज देने का ऐलान किया है। इस पैकेज का इस्तेमाल सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 4G नेटवर्क एक्सपेंशन के लिए किया जाएगा।

65 हजार से ज्यादा 4G टावर हुए लाइव

BSNL तेजी से पूरे भारत में 4G मोबाइल टावर लगा रहा है। पिछले दिनों कंपनी ने 65 हजार से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर पूरे देश में लाइव कर दिए हैं। कंपनी का लक्ष्य साल की पहली छमाही तक 1 लाख 4G मोबाइल टावर लाइव करने का है। BSNL की 4G सर्विस लॉन्च होने के साथ ही 5G की टेस्टिंग भी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इसके लिए Tata कंपनी के साथ साझेदारी की है। सरकार से मिले 6,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त पैकेज का इस्तेमाल भारत में 4G नेटवर्क एक्सपेंशन के लिए किया जाएगा।

पिछले साल सरकार ने बजट में BSNL को 80 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। इस बजट का इस्तेमाल सरकारी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस को रिवाइव करने के लिए किया जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत की वजह से यूजर्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी को ही प्रेफर करते हैं। निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के आने के बाद से ही BSNL और MTNL के यूजर्स लगातार कम होते गए।

BSNL नेटवर्क का हो रहा विस्तार

पिछले साल जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगा होने के बाद से लाखों यूजर्स ने BSNL में अपना नंबर पोर्ट कराया था, लेकिन खराब नेटवर्क कवरेज की वजह से 3 महीने के बाद यूजर्स ने एक बार फिर से निजी कंपनियों की तरफ रूख किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को बचाए रखने के लिए काफी तेजी से नेटवर्क एक्सपेंड कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इन दोनों कंपनियों के अच्छे दिन आ सकते हैं। सरकार की तरफ से BSNL को रिवाइव करने के लिए 3.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - iPhone 14 क्यों खरीदना जब iPhone 15 मिल रहा इतना सस्ता? Amazon पर डील देखकर यूजर्स खुश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement