1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के पास है सस्ते दाम में दमदार प्लान, 190 रुपये से कम में हैं ये 3 रिचार्ज ऑप्शन

BSNL के पास है सस्ते दाम में दमदार प्लान, 190 रुपये से कम में हैं ये 3 रिचार्ज ऑप्शन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 14, 2023 06:15 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 06:15 am IST

सरकारी कंपनी बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए 200 रुपये से भी कम में कई ऐसे प्लान्स हैं जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर किया जाता है। आइए आपको बताते हैं BSNL के 190 रुपये से कम में मिलने वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में...

BSNL, BSNL Plan, BSNL Best Plan, Cheapest Plan, BSNL Offer, BSNL 184 plan Offer, BSNL rs 185 plan of- India TV Hindi
बीएसएनएल लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए नए ऑफर्स के साथ रिचार्ज प्लान पेश कर रही है। Image Source : फाइल फोटो

BSNL Cheapest Recharge Plan: जियो और एयरटेल को हराने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने यूजर्स को किफायती प्लान्स दे रही है। BSNL ने पिछले कुछ महीने में कई धाकड़ ऑफर्स ग्राहकों को दिए हैं। BSNL के पास रिचार्ज प्लान्स की कई कैटेगरी मौजूद है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार प्लान्स को चुन सकते हैं। अगर जियो और एयरटेल से तुलना करें तो कंपनी काफी कम रुपये में ग्राहको को शानदार ऑफर्स दे रही है। BSNL के पास 200 रुपये से कम में कई ऐसे प्लान मौजूद हैं जिनमें डेटा और कालिंग की सुविधा दी जाती है। आइए जानते हैं इस प्लान्स के बारे में..

BSNL का 184 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए 184 रुपये का भी प्लान पेश किया है। इस सस्ते से प्लान में यूजर्स को को शानदार वाले बेनेफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 1GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। इतना ही बीएसएनएल इस प्लान में 100 एसएमएस भी ऑफर करती है। बीएसएनएल का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 

BSNL का 185 रुपये का प्लान

BSNL अपने यूजर्स को 185 रुपये का भी प्लान आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1GB डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 28 दिन तक आपको हर दिन फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको आप 40kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर्स को बंडलिंग ऑफ चैलेंजेज एरिना मोबाइल सर्विस भी देती है।

BSNL का 186 का प्लान

बीएसएनल के पास एक 186 रुपये का भी रिचार्ज प्लान मौजूद है। यह रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 1GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसमें भी आपको 184 और 185 रुपये के प्लान की तरह 100 एसएमएस दिए जाते हैं। 28 दिन तक आप किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा दी जाती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक