1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के इन तीन रिचार्ज प्लान ने उड़ा दिया गर्दा, 700 रुपये से कम में दे रहा 100 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी

BSNL के इन तीन रिचार्ज प्लान ने उड़ा दिया गर्दा, 700 रुपये से कम में दे रहा 100 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 05, 2024 11:26 am IST,  Updated : Nov 05, 2024 11:28 am IST

BSNL अपने यूजर्स को 700 रुपये से कम में 100 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। कंपनी पास तीन ऐसे धांसू रिचार्ज प्लान हैं, जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का लाभ मिलता है।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
BSNL Recharge Plan Image Source : FILE

BSNL के चेयरमैन ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी अपने रिचार्ज प्लान निकट भविष्य में महंगा नहीं करेगी। निजी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel और Vi के प्लान महंगे होने के बाद से BSNL ने पिछले दो महीने में 55 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जोड़े हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को सस्ते में कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। जहां निजी कंपनियों के 84 दिन वाले प्लान के लिए 800 से 900 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, वहीं BSNL 700 रुपये से कम कीमत में 100 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी वाले तीन रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। आइए, जानते हैं भारत संचार निगम लिमिटेड के इन तीन रिचार्ज प्लान के बारे में...

699 रुपये वाला प्लान

BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 130 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिडेट फ्री कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। साथ ही, यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 512MB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा का लाभ दिया जाता है।

666 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 105 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। BSNL का यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

397 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस रिचार्ज प्लान में 150 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को शुरुआत के 30 दिनों के लिए पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ दिया जाता है। इस प्लान में शुरुआत के 30 दिन डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Jio के इस 84 दिन वाले प्लान ने BSNL की उड़ा दी नींद! फ्री में मिलेगा Disney+ Hotstar

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक