1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने एक झटके में उड़ाई सबकी नींद, अब सिर्फ इतने रुपये में 52 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम

BSNL ने एक झटके में उड़ाई सबकी नींद, अब सिर्फ इतने रुपये में 52 दिन तक एक्टिव रहेगा सिम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 23, 2024 09:49 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 09:49 am IST

सरकारी कंपनी बीएसएनएल टेलीकॉम सेक्टर में अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स पेश कर रही है। BSNL के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। हाल ही में BSNL ने अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान ऐड किया है।

Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL, BSNL Recharge Plans, BSNL Rs 298 Plan, BSNL Rs 298 Plan Offer- India TV Hindi
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए लाया सस्ता रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल लगातार अपने नए नए ऑफर्स से जियो, एयरटेल की टेंशन बढ़ा रही है। जब से प्राइवेट कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी की है तब से लोग सस्ते प्लान के लिए BSNL की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी नए-नए ऑफर्स ला रही है। BSNL अब अपने यूजर्स के लिए कम दाम में ज्यादा दिन चलने वाला शानदार प्लान लेकर आ गया है। 

BSNL ने अपने पोर्टफोलियो में कई सारे ऐसे प्लान्स शामिल किए हैं जिसमें 28 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है।  लेकिन अगर BSNL अपने ग्राहकों के लिए 52 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आ गया है। अगर आप बार बार रिचार्ज करा कर परेशान हो गए हैं तो आप BSNL के 52 दिन वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इस सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

BSNL लाया धांसू रिचार्ज प्लान

BSNL अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 298 रुपये का सस्ता प्लान लेकर आया है। इसमें यूजर्स को 52 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आप एक रिचार्ज प्लान लेने के बाद आपको लगभग दो महीने बाद कोई कॉलिंग प्लान लेना पड़ेगा। आपको प्लान में 52 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जाती है। इसके अलावा आप आपको इसमें फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। 

BSNL के इस रिचार्ज प्लान के अगर डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कुल वैलिडिटी के लिए 52GB डेटा मिलता है मतलब आप हर दिन 1GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका डेटा खत्म हो जाता है तो आप डेली मिलने वाले 100 फ्री एसएमएस के जरिए अपनों से कनेक्ट रह सकते हैं। 

BSNL का यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा किफायती साबित होगा जिन्हें अधिक डेटा नहीं चाहिए। जिन लोगों को कॉलिंग की ज्यादा जरूरत होती है वे यूजर्स इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। अगर आपको अधिक डेटा चाहिए तो आप 249 रुपये वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। इसमें 45 दिन की वैलडिटी और डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- Redmi 4A की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, मार्केट में आएगा सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक