1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का धमाका, इस सस्ते प्लान में मिलेगा 1000GB डेटा, रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट

BSNL का धमाका, इस सस्ते प्लान में मिलेगा 1000GB डेटा, रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 09, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 06:42 pm IST

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं। इसके अलावा कंपनी ब्रॉडबैंड यूजर्स को भी बेहद कम कीमत में सुपरफास्ट इंटरनेट ऑफर कर रही है। बीएसएनएल के इन प्लान में यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट के साथ 1000GB डेटा का लाभ मिलेगा।

BSNL Bharat Fibre - India TV Hindi
BSNL Bharat Fibre Image Source : FILE

BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने यूजर्स को कम कीमत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हाई स्पीड इंटरनेट ऑफर कर रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड की पहुंच दिल्ली और मुंबई को छोड़कर देश के कोने-कोने में है। कंपनी इन दोनों टेलीकॉम सर्किल के अलावा पूरे देश में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस ऑफर करती है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान के बीच BSNL के पास ऐसे कई प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को सुपरफास्ट इंटरनेट ऑफर किया जा रहा है।

मिलेगा 1000GB डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के Bharat Fibre के लिए कंपनी के पास ऐसे प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को सुपरफास्ट स्पीड में 1000GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। BSNL के 329 रुपये वाला फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 25Mbps की स्पीड से 1000GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे महीने के लिए है।

इसके अलावा कंपनी के 399 रुपये वाले भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में 30Mbps की स्पीड से 1400GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। ये दोनों ब्रॉडबैंड प्लान खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के यूजर्स के लिए है। वहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड ने बेसिक ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए भी दो प्लान पेश किए हैं, जो 249 रुपये और 299 रुपये में आते हैं।

BSNL Broadband Plan
Image Source : FILEBSNL Broadband Plan

सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान

249 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 25Mbps की स्पीड से 10GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके बाद यूजर्स को 2Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जाता है। वहीं, 299 रुपये वाले प्लान में 25Mbps की स्पीड से 20GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके बाद यूजर्स को 2Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

BSNL के ये सभी ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को पूरे देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के साथ-साथ सरकारी टेलीकॉम कंपनी शहरी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए भी सस्ते प्लान ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें - ChatGPT जैसे जेनरेटिव AI भ्रमित होकर दे रहे गलत जानकारी, जानें क्या है AI Hallucination

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक