1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL 87 रुपये में दे रहा धमाकेदार प्लान, कॉल-डेटा-SMS सब फ्री, जानें डिटेल

BSNL 87 रुपये में दे रहा धमाकेदार प्लान, कॉल-डेटा-SMS सब फ्री, जानें डिटेल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 23, 2023 12:09 am IST,  Updated : Mar 23, 2023 12:09 am IST

BSNL आपको केवल 87 रुपये में शानदार बेनेफिट्स दे रहा है। इसमें न केवल पर्याप्त डेटा मिल रहा है, बल्कि अनमिलिटेड कॉल और SMS की सुविधा भी मिल रही है।

BSNL Rs 87 recharge plan - India TV Hindi
BSNL 87 रुपये में दे रहा धमाकेदार प्लान Image Source : FREEPIK & BSNL

BSNL Rs 87 recharge plan: टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान दिन-ब-दिन महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में BSNL आपको केवल 87 रुपये में शानदार बेनेफिट्स दे रहा है। इसमें न केवल पर्याप्त डेटा मिल रहा है, बल्कि अनमिलिटेड कॉल और SMS की सुविधा भी मिल रही है। अगर आप भी BSNL में कम कीमत वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो आपको इस प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए।

क्यों खास है 87 रू. का यह प्लान?

BSNL का 87 रुपये वाला यह सस्ताप प्लान एयरटेल के 155 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से भी ज्यादा फायदेमंद है। इस प्लान में यूजर को डेली 1 जीबी डेटा मिलता है। आपको अनमिलिटेड कॉल और SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की होती है। इसमें आपको कोई गेमिंग बैनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

97 रुपये का प्लान भी है कमाल

BSNL में एक 97 रुपये का प्लान भी मिल रहा है। यह प्लान यूजर को 15 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें यूजर को डेली 2 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS की सुविधा भी यूजर को मिल जाती है। यह प्लान एयरटेल, जियो और vi जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के मुकाबले बहुत सस्ता है।

99 रुपये वाला प्लान भी है खास

इसके अलावा, BSNL के पास एक 99 रुपये का रिचार्ज प्लान भी है, जहा यूजर को 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसे एसटीवी-99 के नाम से लिस्ट किया हुआ है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस लोकल, एसटीडी या रोमिंग कॉल कर सकते हैं। यानी अगर आप अपने शहर से बाहर जाकर दोस्तों और रिश्तेदारों को एसटीडी या रोमिंग कॉल कर सकते हैं। हालांकि इस पैक में आपको डेटा की सुविधा नहीं मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक