1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के उड़ाए 'होश', लॉन्च किए कई नए अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान, मिलेगा 4G इंटरनेट

BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के उड़ाए 'होश', लॉन्च किए कई नए अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान, मिलेगा 4G इंटरनेट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 05, 2024 08:33 am IST,  Updated : Jul 05, 2024 08:33 am IST

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को खुशखबरी देते हुए सस्ते अनलिमिटेड 4G Recharge Plan लॉन्च किए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के ये रिचार्ज प्लान प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मंहगे हो चुके प्लान को कड़ी टक्कर देंगे।

BSNL 4G Recharge Plan- India TV Hindi
BSNL 4G Recharge Plan Image Source : FILE

BSNL ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vi (Vodafone-Idea) को टक्कर देने की तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अगले महीने पूरे देश में 4G सर्विस लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में 10 हजार से ज्यादा मोबाइल टॉवर को 4G में अपग्रेड कर लिया है। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 4G सर्विस को लेकर हिंट भी दिया है। कंपनी ने अपने X हैंडल से नए 4G रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 4G इंटरनेट डेटा समेत कई वैल्यू एडेड सर्विसेज का लाभ मिलेगा।

कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से नए अल्टीमेट मोबाइल प्लान की घोषणा की है। बीएसएनएल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने अपने इस अल्टीमेट प्रीपेड प्लान की डिटेल्स शेयर की है। इस वीडियो में कंपनी ने स्वदेशी 4G नेटवर्क मेंशन किया है, जो दर्शाता है कि कंपनी पूरे भारत में 4G लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है।

BSNL के इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को इंटरटेनमेंट, गेमिंग, म्यूजिक समेत कई वैल्यू एडेड सर्विसेज का लाभ दिया जा रहा है।

BSNL के अल्टीमेट प्रीपेड प्लान

PV2399 - BSNL के 2,399 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में 395 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर 790GB डेटा मिलेगा।

PV1999 - सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 1,999 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 600GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

PV997 - BSNL के इस रिचार्ज प्लान में 160 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

STV599 - सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 252GB डेटा का लाभ मिलेगा।

STV347- BSNL के 54 दिन वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 108GB 4G डेटा का लाभ मिलेगा।

PV199 - सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा, 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

PV153 - BSNL के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 26 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में 26GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही, डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

STV118- बीएसएनएल के इस प्लान में 20 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में 10GB डेटा के साथ डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Zomato ने लॉन्च की नई सर्विस, दिल्ली के खास रेस्टोरेंट का खाना पटना से कर पाएंगे ऑर्डर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक