1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने जीत लिया सबका दिल, बस एक रिचार्ज और साल भर की टेंशन खत्म

BSNL ने जीत लिया सबका दिल, बस एक रिचार्ज और साल भर की टेंशन खत्म

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 18, 2023 12:29 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 12:29 pm IST

कंपनी का यह प्लान इस समय प्रीपेड यूजर्स के लिए वरदान सा साबित हो रहा है। BSNL 800 रुपये से कम में यूजर्स को पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर कर रही है।

BSNL, BSNL Prepaid Plan, BSNL Best Recharge Plan, Tech news, BSNL Annual plan, BSNL Offer, BSNL News- India TV Hindi
बीएसएनल के इस प्लान ने कई यूजर्स को बार बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्त कर दिया है। Image Source : फाइल फोटो

BSNL Annual Prepaid Plan: अगर आप बीएसएनल के ग्राहक हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बीएसएनल ने अपन प्रीपेड रिजार्ज प्लान के पोर्टफोलियों में कई ऐसे प्लान ऐड किए हैं जो इस समय मार्केट में छाए हुए हैं। बीएसएनएल के रिचार्ज लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जो आपको पूरे साल की टेंशन खत्म करने वाला है। कंपनी का यह प्लान इस समय प्रीपेड यूजर्स के लिए वरदान सा साबित हो रहा है। BSNL 800 रुपये से कम में यूजर्स को पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर कर रही है।

BSNL के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 797 रुपये में आता है। अगर आप इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लेते हैं तो साल भर बिना किसी टेंशन के भरपूर डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। कंपनी के इस प्लान ने यूजर्स और लाखों ग्राहकों को दिल जीत लिया है। 

BSNL के 797 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स

  1. बीएसएनल के इस प्लान की वैलिडिटी एक साल यानी 365 की है।
  2. इस प्लान में यूजर्स को पूरे साल हर दिन 2 GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। 
  3. डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर आपको 40kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। 
  4. BSNL अपने इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर भी देती है। 
  5. इस प्लान में ग्राहकों को मैसेजिंग के लिए हर दिन 100 SMS मिलेंगे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक