Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. CMF Phone 1 की कीमत पहली बार हुई धड़ाम, सेल से पहले आया बंपर डिस्काउंट

CMF Phone 1 की कीमत पहली बार हुई धड़ाम, सेल से पहले आया बंपर डिस्काउंट

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। CMF Phone 1 की कीमत में पहली बार बड़ा प्राइस कट हुआ है। अब आप इस धांसू स्मार्टफोन को तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Sep 21, 2024 03:06 pm IST, Updated : Sep 21, 2024 03:06 pm IST
CMF Phone 2a, CMF Phone 2a Discount Offer, Tech news, Tech news in Hindi, CMF Phone 2a Sale Offer- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो आप इस धांसू स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन मार्केट में धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। नथिंग ने कुछ ही समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। नथिंग के सब ब्रैंड CMF की तरफ से हाल ही में CMF Phone 1 को लॉन्च किया था। कम प्राइस में इसमें आपको शानदार फीचर्स मिलते हैं। आपके लिए अच्छी खबर यह है कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल शुरू होने से पहले ही इसके दाम में बड़ी गिरावट आ चुकी है। 

आपको बता दें कि  CMF Phone 1 इस समय मार्केट में मौजूद पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसका बैक पैनल बदला जा सकता है। इसके बैक पैनल को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है ताकि आप घर पर ही इसे आसानी से बदल सकें। CMF Phone 1 को हैवी डिस्काउंट के साथ सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका है। कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के दाम में हजारों रुपये की बड़ी कटौती की है। Nothing CMF Phone 1 को आप अब तक के सबसे कम दाम में खरीद सकते हैं। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर की पूरी जानकारी डिटेल में देते हैं। 

अमेजन पर है हैवी डिस्काउंट ऑफर

Nothing के CMF Phone 1 को सस्ते में खरीदने का मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन दे रहा है। अमेजन में इस समय यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि अभी ग्राहकों को सेल शुरू होने से पहले ही इस पर 21 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। इस छूट के साथ आप CMF Phone 1 को सिर्फ 15,875 रुपये में खरीद सकते हैं। 

CMF Phone 2a, CMF Phone 2a Discount Offer, Tech news, Tech news in Hindi, CMF Phone 2a Sale Offer

Image Source : फाइल फोटो
प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट ।

फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आपको इस फोन की खरीदारी पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर आप अपने 1500 रुपये की बचत कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आपके पास  कोई दूसरा पुराना फोन है तो आप उसे 14,950 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज करा सकेंगे। अगर आपके पास बजट कम है तो आप इसे 714 रुपये की  मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं। 

CMF Phone 1 के दमदार फीचर्स

  1. CMF Phone 1 को जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलती है। 
  2. इसका डिस्प्ले Always-on फीचर के साथ आता है। इसमें आपको 120hz की रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। 
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 14 जिये आप फ्यूचर में अपग्रेड कर पाएंगे। 
  4. CMF Phone 1 आपको परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। 
  5. इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। 
  7. इसमें आपको 50+2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। 
  8. नथिंग का यह स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

यह भी पढ़ें- WhatsApp में यूजर्स को मिलेगी सुपर पॉवर, एक मिनट में बदल जाएगी चैट की सूरत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement