1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. लॉन्च हुआ 30000mAh बैटरी, 200MP कैमरे वाला 5G फोन, महीने में एक बार करना होगा चार्ज!

लॉन्च हुआ 30000mAh बैटरी, 200MP कैमरे वाला 5G फोन, महीने में एक बार करना होगा चार्ज!

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 13, 2026 11:19 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 11:19 am IST

Energizer P30K Apex लॉन्च हो गया है। रग्ड फोन बनाने वाली कंपनी का यह तगड़ा फोन 30,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 200MP कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

Energizer Rugged Phone- India TV Hindi
एनर्जाइजर रग्ड फोन Image Source : ENERGIZER

रग्ड फोन बनाने वाली कंपनी Energizer ने 30,000mAh बैटरी वाला नया फोन मार्केट में उतार दिया है। यह फोन 200MP कैमरा और तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस रग्ड फोन को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि यह गिरने पर टूटता नहीं है। साथ ही, यह IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भी खराब नहीं होगा। इससे पहले भी कंपनी कई रग्ड फोन बाजार में उतार चुकी है, जिसमें दमदार बैटरी के साथ तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

Energizer P30K Apex के फीचर्स

Energizer का यह नया रग्ड फोन P30K Apex के नाम से पेश किया गया है। इसमें 6.95 इंच का IPS डिस्प्ले है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले को हाई प्रेशर कंडीशन में भी यूज किया जा सकता है। इसमें मिलिट्री ग्रेड का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

Energizer P30K Apex फीचर्स
डिस्प्ले 6.95 इंच IPS
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 5G
स्टोरेज 12 GB, 512GB
बैटरी 30,000mAh, 66W
कैमरा 200MP + 50MP + 5MP, 50MP
OS Android 16

यह रग्ड फोन Android प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP और 5MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है।

यह फोन 30,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 66W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में एक महीने तक यूज किया जा सकता है। वहीं, हैवी यूज करने पर भी यह फोन करीब एक सप्ताह तक सिंगल चार्ज में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कितनी है कीमत?

इस फोन की कीमत 399 यूरो यानी लगभग 435 डॉलर (लगभग 40 हजार रुपये) है। रग्ड फोन होने के बावजूद कंपनी ने इस काफी स्लिम रखने की कोशिश की है, ताकि डेली यूज में यूजर्स को दिक्कत न हो सके।

यह भी पढ़ें - OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक