1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी

OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 22, 2026 04:49 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 04:49 pm IST

OnePlus ने अपना एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह चीनी कंपनी का भारत में लॉन्च हुआ अब तक का सबसे सस्ता फोन है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

OnePlus N6 5G- India TV Hindi
वनप्लस एन6 लाइट Image Source : ONEPLUS

OnePlus N6 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह फोन 16,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह वनप्लस का भारत में लॉन्च किया गया अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में OnePlus N6 और OnePlus N6x लॉन्च कर चुकी है। ये फोन 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में आते हैं।

OnePlus N6 Lite की कीमत

वनप्लस का यह फोन एक ही स्टोरेज ऑप्शन- 4GB RAM + 64GB में आता है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट हाइप और नैनो ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

OnePlus N6 के फीचर्स

चीनी कंपनी का यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में IP64 डस्ट और वाटर स्प्लैश रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी के छींटे पड़ने पर यह खराब नहीं होगा। फोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1570 x 720 पिक्सल है और यह 120Hz  रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है।

इस सस्ते में फोन में भी वेपर चेंबर कूलिंग फीचर दिया है।

OnePlus N6x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16, OxygenOS 16

OnePlus N6 Lite में कंपनी ने Unisoc T7250 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। फोन की रैम और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एकस्पेंड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है।

वनप्लस के इस फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 4G, LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - फर्जी सिम कार्ड पर 50 लाख रुपये का जुर्माना, तीन साल की जेल, DoT का नया नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक