इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर Excitel होम ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए गजब का ऑफर पेश किया है। यूजर्स को 1 महीने तक फ्री में इंटरनेट डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट स्पीड मिलेगी। कंपनी ने सुपर डील लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत इसे पेश किया है, जिसमें यूजर्स को रेगुलर प्लान के साथ 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। आइए, जानते है Excitel के इस जबरदस्त ऑफर के बारे में...
1 महीने फ्री इंटरनेट
Excitel की यह सुपर डील 3 महीने वाले क्वार्टरली प्लान पर ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स बेहद कम खर्च में ही 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट डेटा का लाभ ले सकते हैं। इस प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने महज 530 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। एक्साइटेल के इस प्लान में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ-साथ 15 OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा।

यूजर्स इस प्लान के साथ Distro TV, Fancode, Hungama Play, Shemaroo और SHORTS TV जैसे ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस ले सकते हैं। इस प्लान के लिए यूजर्स को 530 रुपये के अलावा GST देना होगा। कंपनी के पास 100Mbps और 300Mbps वाले भी रिचार्ज प्लान हैं। कंपनी के 100Mbps वाले प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने 667 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह प्लान भी 3 महीने वाले बंडल के साथ आता है।
Excitel के 300Mbps वाले प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने 499 रुपये और GST देना पड़ेगा। हालांकि, यह प्लान 12 महीने के बंडल के साथ आता है। इसके 3 महीने वाले बंडल के लिए यूजर्स को हर महीने 816 रुपये और GST का खर्च आता है। कंपनी अपने यूजर्स को 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने वाले ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करती है। कंपनी अपने हर प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए FUP लिमिट रखती है। यह लिमिट 3300GB तक की है।
यह भी पढ़ें -
14 हजार रुपये में मिल रहा Xiaomi का 55 इंच वाला LED Smart TV, जानें ऑफर