फ्लिपकार्ट एक बाद एक नई सेल लाकर ग्राहकों को सस्ते में खरीदारी का मौका दे रहा है। अभी 10 मई को ही फ्लिपकार्ट की Sasa Lele Sale खत्म हुई है। अब ई-कॉमर्स कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नई सेल Flipkart Bachat Days Sale लेकर आ गई है। फ्लिपकार्ट की यह सेल 14 मई 2025 तक चलने वाली है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस सेल में प्रीमियम आईफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है।
अगर आप आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खरीदारी का शानदार मौका है। नई सेल में फ्लिपकार्ट ने iPhone 15 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। आप इस समय iPhone 15 के 128GB और 256GB वेरिएंट को सबसे लोवेस्ट प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। आइए आपको Flipkart की Big Bachat Days Sale में iPhone 15 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि iPhone 15 128GB वेरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट पर 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। Big Bachat Days Sale में आप इसे अच्छी खासी बचत के साथ खरीद सकते हैं। सेल ऑफर में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 8% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 63,999 रुपये रह गई है।
Flipkart ग्राहकों को आईफोन के इस वेरिएंट पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करते हैं तो आपको इस पर 5% का इंस्टेंट कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को सभी बैंक्स के क्रेडिट कार्ड परर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Big Bachat Days Sale में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप ढेर सारे पैसे बचा सकते हैं। सेल ऑफर में आप 41 हजार रुपये से ज्यादा की सेविंग कर सकते हैं। अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो आप इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 22,849 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अगर आप अभी इस ऑफर को लेने से चूकते हैं तो शायद दोबारा इतने सस्ते में आईफोन खरीदने का मौका न मिले।
संपादक की पसंद