1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart की दिवाली धमाका सेल, Samsung, Realme, Vivo, Nothing के फोन हुए सस्ते

Flipkart की दिवाली धमाका सेल, Samsung, Realme, Vivo, Nothing के फोन हुए सस्ते

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 10, 2025 11:44 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:44 am IST

Flipkart Diwali Dhamaka Sale में सैमसंग, रियलमी, नथिंग, वीवो जैसे ब्रांड्स के लेटेस्ट स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर यह सेल रात 12 बजे शुरू होगी।

Flipkart Diwali Sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट दिवाली धमाका सेल Image Source : FLIPKART

Flipkart पर एक और सेल कल यानी 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित इस सेल में एक बार फिर से स्मार्टफोन खरीदने पर भारी छूट दिया जाएगा। Samsung, Vivo, Nothing जैसे ब्रांड्स के लेटेस्ट फोन आपको काफी सस्ते में मिल जाएंगे। फ्लिपकार्ट ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए रात 12 बजे से ही सेल में मिने वाले ऑफर्स लाइव हो जाएंगे। वहीं, आम यूजर्स के लिए यह सेल 12 अक्टूबर रात 12 बजे से लाइव होंगे। आइए, जानते हैं फ्लिपकार्ट के दिवाली धमाका सेल में मिलने वाले टॉप ऑफर्स के बारे में...

Nothing Phone (3a)

नथिंग के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ फोन इस सेल में 4,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इस फोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Realme 15 Pro

रियलमी का यह फोन इस सेल में महज 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जाएगा। यह फोन 12GB रैम, 256GB स्टोरेज, 50MP डुअल कैमरा और 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग से लैस है।

Samsung Galaxy F36

सैमसंग का यह फोन 8GB रैम और  256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

Vivo T4R 5G

वीवो का यह फोन 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस फोन में 5700mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। वीवो के इस फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट बैक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

BSNL की लंबी वैलिडिटी वाले इस प्लान ने किया सबको फेल, कम खर्च में पूरे साल चलेगा सिम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक