Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart का बड़ा ऐलान, 10 मिनट में घर डिलीवर होंगे iPhone 17 समेत ये स्मार्टफोन

Flipkart का बड़ा ऐलान, 10 मिनट में घर डिलीवर होंगे iPhone 17 समेत ये स्मार्टफोन

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Sep 19, 2025 04:28 pm IST, Updated : Sep 19, 2025 04:28 pm IST

Flipkart पर 23 सितंबर से शुरू हो रहे बिग बिलियन डेज सेल में 10 मिनट के iPhone 17 समेत कई ब्रांड्स के फोन डिलीवर करने की घोषणा की है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित होने वाले इस सेल में Apple, Samsung, Motorola, Redmi, Poco जैसे ब्रांड के फोन सस्ते में मिलेंगे।

iPhone 17 Series- India TV Hindi
Image Source : APPLE आईफोन 17 सीरीज

iPhone 17 के लिए आपको लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एप्पल की यह नई आईफोन 17 सीरीज आज यानी 19 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। नए आईफोन के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और पुणे के एप्पल स्टोर में भारी भीड़ उमड़ गई। लोग घंटो नई आईफोन 17 सीरीज की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। फ्लिपकार्ट ने अगले सप्ताह से शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल में 10 मिनट में iPhone 17, Samsung Galaxy S24 समेत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन डिलीवर करने का ऐलान किया है।

10 मिनट में घर डिलीवर होगा iPhone 17

23 सितंबर से शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल में फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए यूजर्स 10 मिनट में नई आईफोन 17 सीरीज समेत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन घर मंगा सकते हैं। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही लाइव हो जाएगा। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन 10 मिनट में घर मंगा सकेंगे। यह सर्विस बिग बिलियन डेज सेल के दौरान फ्लिपकार्ट मिनट्स की यह सर्विस चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। हालांकि, यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू समेत चुनिंदा बड़े शहरों में मिलेगी।

Flipkart Minutes ने अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल में 10 मिनट में स्मार्टफोन डिलीवरी की घोषणा की है। iPhone 17 सीरीज के अलावा Samsung Galaxy S24, Motorola Edge Fusion 60, Vvo T4x 5G, iPhone 16 जैसे स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट मिनट्स से मंगाए जा सकेंगे। साथ ही, कंपनी ने अपकमिंग सेल में फोन की कीमत में भारी कटौती की भी घोषणा की है। अपकमिंग सेल में कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम प्राइस में बेचा जाएगा।

सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन

Flipkart ने अपकमिंग सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन की डील्स रिवील कर दी है। इस सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S24, Motorola Edge 60 Fusion, iPhone 16 Pro, Samsung Galaxy S24 FE, Oppo K13x, Realme P4, Poco F7, Nothing CMF Phone 2 Pro, Vivo T4x 5G जैसे स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा यूजर्स फ्लिपकार्ट पर आयोजित अपकमिंग सेल में अपने पुराने फोन को भी इंस्टैंट एक्सचेंज करा सकेंगे। यही नहीं, यूजर्स नए स्मार्टफोन के अलावा ऑडियो प्रोडक्ट्स जैसे कि Apple AirPods Pro 2, Samsung Fit 3, Redmi Move आदि को भी 10 मिनट में घर डिलीवर करा सकेंगे। साथ ही, डिजिटल कैमरा, एक्सेसरीज आदि भी फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए घर मंगाए जा सकेंगे।

बैंक ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप समेत होम अप्लायंसेज आदि खरीदने पर बैंक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। यही नहीं, यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 23 सितंबर से लेकर दिवाली तक चल सकती है। कंपनी ने फिलहाल सेल खत्म होने की डेट रिवील नहीं की है।

यह भी पढ़ें -

iPhone 15 की कीमत धड़ाम, Amazon Sale में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement