1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Play स्टोर में ऐड हुआ Free Fire India, लॉन्चिंग की फिर से जगी उम्मीद

Google Play स्टोर में ऐड हुआ Free Fire India, लॉन्चिंग की फिर से जगी उम्मीद

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 12, 2023 06:30 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 06:30 am IST

अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गरेना ने गूगल प्ले स्टोर पर Free Fire India को एक बार फिर से ऐड कर दिया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही यह गेम भारत में एक बार फिर से लॉन्च हो सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था।

Google Play, Free Fire India, Free Fire India lunch, Free Fire India Launch date, Free Fire India la- India TV Hindi
गूगल प्ले स्टोर में ऐड हुआ फ्री फायर इंडिया गेम। Image Source : फाइल फोटो

Free Fire India Launch Update: पिछले कुछ दिनों से Free Fire India चर्चा में बना हुआ है। गेमिंग लवर्स पिछले काफी समय से इस गेम के लॉन्च होने की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में फ्री फायर इंडिया को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था जिसके बाद यह चर्चा होने लगी थी कि अब यह लॉन्च नहीं होगा लेकिन अब एक बार फिर से यह Google Play स्टोर पर ऐड हो गया है। अब गेमिंग लवर्स के बीच एक बार फिर से इसके लॉन्चिंग की उम्मीद जग गई है।

आपको बता दें कि गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को पिछले सा 2022 में फरवरी महीने में बैन कर दिया गया था। लेकिन इसका मैक्स वर्जन अभी भी गेमिंग के लिए उपलब्ध है। बैन होने के बाद से फ्री फायर के भारत में रीलॉन्चिंग की कई बार खबरे आ चुकी हैं। इस साल अगस्त महीने में गरेना ने इसे दोबारा भारत में लॉन्च करने की घोषणा की थी। 

गरेना ने इसे 5 सितंबर 2023 को लॉन्च करने की घोषणा की थी लेकिन बाद में कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया था। उस समय कंपनी ने तकनीकी खामियों की वजह से इसे टालने का हवाला दिया था। इसके बाद से अभी तक इसे लॉन्च करने को लेकर गेम डेवलपर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले दिनों से गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था लेकिन अब दोबारा इसे स्टोर पर ऐड कर दिया गया है।

गूगल प्ले स्टोर पर दोबारा आने के साथ ही इसमें इंस्टाल बटन को भी कंपनी ने इनेबल कर दिया है। जब यह गेम डेवलपर्स की तरफ से लॉन्च किया जाएगा उसके बाद यह आटोमैटिक ही एक्टिव हो जाएगा। इसके साथ ही आप इसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। आपको बता दें कि गरेना ने लोकल एक्सपीरियंस देने के लिए गेम में इस बार कई स्पोर्ट पर्सनैलिटी के कैरेक्टर का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने गेम के लिए एम एस धोनी पर बेस्ड थाला कैरेक्टर को कुछ दिन पहले टीज भी किया था। 

यह भी पढ़ें- Airtel की TAARA देगी 20Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, भूल जाएंगे 4G-5G

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक