1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Garena Free Fire MAX Redeem Codes: फ्री फायर के लिए जारी हुए नए रिडीम कोड्स, मिलेंगे कई धांसू रिवॉर्ड्स

Garena Free Fire MAX Redeem Codes: फ्री फायर के लिए जारी हुए नए रिडीम कोड्स, मिलेंगे कई धांसू रिवॉर्ड्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 16, 2025 07:43 am IST,  Updated : Jan 16, 2025 07:43 am IST

Garena Free Fire MAX Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स बैटलरॉयल गेम के लिए आज जारी हुए नए रिडीम कोड्स के जरिए गेमर्स कई रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं। इन रिवॉर्ड्स के जरिए गेमर्स को गेम-प्ले में काफी मदद मिल सकती है और वो आगे बढ़ सकते हैं।

Free Fire max redeem codes- India TV Hindi
फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स Image Source : FILE

Garena Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना अपने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के लिए समय-समय पर कई तरह के इन-गेम इवेंट्स का आयोजन करता है। इसके अलावा गेम डेवलपर इस गेम के लिए रिडीम कोड्स भी जारी करता है। रिडीम कोड्स के जरिए गेम खेलने वाले गेमर्स को इन-गेम रिवॉर्ड मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल वो गेम-प्ले को आगे बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के लिए जारी ये रिडीम कोड्स सीमित समय के लिए ही वैलिड होते हैं और रीजन स्पेसिफिक होते हैं। ऐसे में गेमर्स को इन्हें रिडीम करते समय Error मैसेज भी मिल सकता है।

बता दें फ्री फायर गेम को 2022 में भारत में बैन कर दिया गया था। IT Act 69A के उल्लंघन की वजह से सरकार ने गेम को भारत से डिलिस्ट करने का आदेश जारी किया था। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से गेम को हटा दिया गया। हालांकि, इस गेम का मैक्स वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है और इसे अभी भी भारत में खेला जा सकता है। वहीं, गेम डेवलपर इसे भारत में दोबारा लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे Free Fire India के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

Garena Free Fire MAX Redeem Codes (16 Jaunary 2025)

YFW2Y7NQFV9S

VY2KFXT9FQNC

FY9MFW7KFSNN

FW2KQX9MFFPS

FFPSYKMXTP2H

XF4SWKCH6KY4

FFW4FST9FQY2

FTY7FGN4XKHC

FXK2NDY5QSMX

FFPSTXV5FRDM

इस तरह रिडीम करें कोड (How to Redeem Free Fire Codes)

  • फ्री फायर के रिडीम कोड्स को यूज करने के लिए कोड रिडीम्पशन वेबसाइट (https://reward.ff.garena.com/) पर जाएं।
  • इसके बाद अपने फ्री फायर अकाउंट में लॉग-इन करें।
  • यहां आपको रिडीम बैनर दिखाई देगा।
  • इस बैनर पर क्लिक करने के बाद कोड रिडीम करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • रिडीम कोड को यहां एंटर करें और कंफर्म बटन दबाएं।
  • इसके बाद कोड सफलतापूर्वक रिडीम हो जाएगा।
  • कोड सफलतापूर्वक रिडीम होने के 24 घंटे के अंदर आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

Disclaimer: फ्री फायर गेम भारत में बैन है। इसका मैक्स वर्जन खेलने के लिए उपलब्ध है। फ्री फायर के रिडीम कोड्स रीजन स्पेसिफिक और सीमित समय के लिए वैलिड होते हैं, जिसकी वजह से कोड एक्सपायर होने या दूसरे रीजन के होने की वजह से Error मैसेज प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Moto G 5G (2025), Moto G Power 5G (2025) हुए लॉन्च, 5000mAh बैटरी वाले फोन में कमाल के फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक