1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल 9 साल बाद बंद करने जा रहा ये खास फीचर, करोड़ों एंड्रॉइड फोन से गायब होगा ऐप

गूगल 9 साल बाद बंद करने जा रहा ये खास फीचर, करोड़ों एंड्रॉइड फोन से गायब होगा ऐप

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 27, 2025 12:12 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 12:12 pm IST

गूगल अपनी एक और लोकप्रिय सर्विस को बंद करने जा रहा है। गूगल ने इस फीचर को 9 साल पहले अपने स्मार्टफोन के अलावा कनेक्टेड डिवाइसेज के लिए पेश किया था। अगले साल मार्च से यह फीचर काम नहीं करेगा।

google assistant- India TV Hindi
गूगल असिस्टेंट Image Source : UNSPLASH

गूगल अपने 9 साल पहले लॉन्च हुए खास फीचर को बंद करने वाला है। अगले साल की शुरुआत से दुनियाभर के करोडों एंड्रॉइड फोन ये यह जरूरी ऐप गायब हो जाएगा। गूगल ने 2016 में अपने इस वॉइस कंट्रोल्ड फीचर को लॉन्च किया था, जिसे कंपनी ने फोन के साथ-साथ कनेक्टेड डिवाइसेज के लिए पेश किया था। गूगल असिस्टेंट को अब कंपनी पूरी तरह से बंद करने वाली है। अगले साल की शुरुआत से यह फीचर एंड्रॉइड स्मार्टफोन समेत अन्य डिवाइस से गायब हो जाएगा।

गूगल असिस्टेंट होगा बंद

हालांकि, यह कंपनी का पहला प्रोडक्ट नहीं है, जिसे पूरी तरह बंद किया जा रहा है। गूगल इससे पहले भी अपने कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को शटडाउन कर चुका है। 2016 में लॉन्च के बाद गूगल असिस्टेंट ऐप्पल के सिरी और अमेजन अलेक्सा को टक्कर दे रहा था। गूगल का यह वॉइस बेस्ड कमांड वाला फीचर यूजर को डिवाइस से इंटरैक्ट करने के लिए लाया गया था।

गूगल अपने ग्रैंड प्लान के तहत वॉइस असिस्टेंट को बंद करके उसे जेमिनी एआई से रिप्लेस करने वाला है। गूगल ने बताया है कि अगले साल मार्च से गूगल असिस्टेंट को जेमिनी में अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसके बाद गूगल असिस्टेंट ऐप को मोबाइल डिवाइस में डाउनलोड और इंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा। मोबाइल डिवाइसेज के अलावा टैबलेट्स कार और अन्य कनेक्टेड डिवाइसेज में भी गूगल असिस्टेंट को जेमिनी से रिप्लेस किया जाएगा।

जेमिनी करेगा रिप्लेस

गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया कि इस साल के आखिर से गूगल असिस्टेंट का क्लासिक ऐप मोबाइल डिवाइस में एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। गूगल ने अपने ग्रैंड प्लान के तहत पिछले महीने जेमिनी होम एआई लॉन्च किया था, जो गूगल असिस्टेंट की जगह लेगा। यह न सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित रहेगा, बल्कि इसका इस्तेमाल स्मार्ट होम गैजेट्स और कनेक्टेड डिवाइसेज के लिए किया जा सकेगा।

कंपनी अगले साल गूगल होम स्पीकर भी लॉन्च करने वाला है, जो पूरी तरह से गूगल जेमिनी पर बेस्ड होगा। कंपनी ने गूगल असिस्टेंट के हटाए जाने को लेकर अपने सपोर्ट पेज पर जानकारी देनी शुरू कर दी है, ताकि यूजर्स आने वाले समय में गूगल असिस्टेंट की जगह गूगल जेमिनी का सही से इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -

Jio ने करोड़ों यूजर्स को दी चेतावनी, फोन पर आए इस मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक