1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Keeps में अब डिलीट डेटा को भी कर पाएंगे रिकवर, जल्द आने वाला है नया फीचर

Google Keeps में अब डिलीट डेटा को भी कर पाएंगे रिकवर, जल्द आने वाला है नया फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 20, 2023 06:30 am IST,  Updated : Aug 20, 2023 06:30 am IST

फिलहाल गूगल कीप का यह फीचर टेस्टिंग मोड में है। ये फीचर एंड्रायड और iOS दोनो ही यूजर्स को मिलेगा। अभी ये फीचर वेब वर्जन पर मौजूद है। फिलहाल अभी इसमें यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट फाइल को ही रिकवर कर पाएंगे।

Google,Tech news, Google Keeps new feature, restore your deleted data in google keeps- India TV Hindi
अब डेटा डिलीट होने पर भी यूजर्स आसानी से रिकवर कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

टेक दिग्गज गूगल अपने अलग अलग ऐप्लीकेशन में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। अब कंपनी ने अपने गूगल कीप में  एक धमाकेदार फीचर का अपडेट दिया है जो आपके बेहद काम आने वाला है। अगर आप गूगल नोटपैड में अब किसी डेटा को डिलीट करते हैं तो उसे आसानी से रिकवर कर पाएंगे। यूजर्स पिछले काफी लंबे समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे। 

कई बार ऐसा होता है कि हम नोटपैड में कोई डेटा नोट करते हैं और वह गलती से डिलीट हो जाता है तो हमें बड़ी परेशानी होती है। अब यूजर्स इसमें डिलीट डेटा को दोबारा पा सकेंगे। अभी तक यूजर्स को नोटपैड में डेटा रिकवर का ऑप्शन नहीं मिलता है था लेकिन अब आप टेंशन फ्री होकर अपने काम की चीज को नोटपैड में रख सकते हैं।

फिलहाल गूगल कीप का यह फीचर टेस्टिंग मोड में है। ये फीचर एंड्रायड और iOS दोनो ही यूजर्स को मिलेगा। अभी ये फीचर वेब वर्जन पर मौजूद है। आपको बता दें कि डेटा को रिकवर करने के लिए आपको नोटपैड में दिख रहे 3 डॉट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी पूरी हिस्ट्री मिल जाएगी और यहां से आप डिलीट डेटा को रिकवर कर सकते हैं। 

कंपनी ने गूगल कीप के सपोर्ट पेज में इससे संबंधित एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि  अब आपको गूगल कीप पर नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। आप अपनी तरह से हटाए गए डेटा को अब आसानी से दोबारा रिकवर कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अभी इसमें सिर्फ टेक्स्ट फाइल ही रिकवर कर सकते हैं। मतलब आप फोटो को रिकवर नहीं कर पाएंगे। फिलहाल गूगल ने यह नहीं बताया कि यह फीचर मोबाइल ऐप्स में कब मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- BSNL के पास है सुपरहिट प्लान, एक ही रिचार्ज में खत्म होगी 12 महीने की टेंशन, डेटा के साथ कॉल होगी फ्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक