Google Pixel 11 के बारे में आए दिन नए लीक सामने आ रहे हैं। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 10 का अपग्रेड होगा। फोन के डिजाइन से लेकर फीचर तक में अपग्रेड की संभावना है। अमेरिकी टेक कंपनी इस साल Pixel 11 के साथ Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च करने वाली है। ये सभी फोन नए Tensor G6 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
अंडर-डिस्प्ले Face ID
गूगल पिक्सल 11 से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक, Pixel 11 में अंडर-डिस्प्ले फेसआईडी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Pixel Glow टेक्नोलॉजी यूज की जा सकती है। इसमें नोटिफिकेशन के साथ LED लाइट जलने लगेगा। यह Nothing के Glyph लाइटिंग जैसे फीचर की तरह काम कर सकता है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Tensor G6 के साथ आएगा, जिसमें Tensor G5 के मुकाबले इंप्रेसिव अपग्रेड मिल सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स?
Google Pixel 11 में 6.1 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, इस सीरीज के Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का और Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये सभी डिवाइसेज Tensor G6 चिपसेट से लैस होंगे, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। गूगल अपनी अपकमिंग सीरीज में सैमसंग के M16 OLED पैनल का यूज कर सकता है।
गूगल पिक्सल 11 सीरीज के अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी का बात करें तो यह एप्पल के फेसआईडी की तरह की काम कर सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP + 48MP + 50MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह सीरीज Android 17 से लैस होगा। बैटरी की बात करें तो गूगल इस साल अपनी पिक्सल 11 सीरीज में सिलिकन-कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल कर सकता है। Pixel 11 में 4,900mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, Pro मॉडल में 5,500mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Wi-Fi राउटर पर सिक्का रखने से बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड? क्या काम आएगा सिग्नल बढ़ाने का ये तरीका?