1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब नॉर्मल मैसेज में भी मिलेगा WhatsApp वाला खास फीचर, Google ला रहा है बड़ा अपडेट्स

अब नॉर्मल मैसेज में भी मिलेगा WhatsApp वाला खास फीचर, Google ला रहा है बड़ा अपडेट्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 12, 2023 01:51 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 01:51 pm IST

गूगल समय समय पर अपने अलग अलग ऐप्स को नए फीचर के साथ अपग्रेड करता रहता है। गूगल बहुत जल्द अपने यूजर्स को मैसेज ऐप में वॉट्सऐप वाला कमाल का फीचर देने जा रही है। गूगल मैसेज के इस अपकमिंग फीचर्स से लाखों करोड़ों यूजर्स को बड़ी मदद मिलने वाली है।

Google, Google Updates, Google Messages, Google Messages new feature, Google Messages- India TV Hindi
गूगल मैसेज में आने वाला है नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

टेक जायंट गूगल समय समय पर अपने अलग अलग ऐप्स को अपडेट और अपग्रेड करता रहता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हो सके। ट्विटर, वॉट्सऐप को टक्कर देने के लिए गूगल ने पिछले कुछ दिनों में डॉक्स, यूट्यूब, क्रोम ब्राउजर में नए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब कंपनी लाखों यूजर्स के लिए गूगल मैसेज में एक बड़ा फीचर देने जा रही है। जल्द ही गूगल मैसेज यूजर्स मैसेज एडिट करने का फीचर मिलेगा। 

गूगल इस समय एक नए फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी अपने मैसेज ऐप्लिकेशन के लिए एक नया फीचर डेवलप कर रही है जिसमें यूजर्स अब वॉट्सऐप की तरह मैसेज को सेंड करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे। गूगल मैसेज का यह अपकमिंग फीचर पहली बार 19 नवंबर को बीटा वर्जन में देखा गया था। 

वॉट्सऐप की तरह काम करेगा यह नया फीचर

आपको बता दें कि गूगल मैसेज का यह नया फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा जैसा का वॉट्सऐप का एडिट मैसेज फीचर काम करता है। गूगल से पहले एप्पल ने अपने आईफोन यूजर्स को यह सुविधा दी थी। iMassages में यूजर्स को मैसेज एडिट करने का फीचर टाइम लिमिट के साथ आता है। यूजर्स को iMassages में 2 मिनट और 15 मिनट तक का ऑप्शन मिलता है। गूगल मैसेज के एडिट फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें मैसेज एडिट करने की कोई टाइम लिमिट नहीं होगी। 

गूगल मैसेज के इस फीचर से लाखों यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। अगर आप किसी को गलत मैसेज सेंड कर देते हैं तो अब आप आसानी से उसे एडिट कर पाएंगे। हालांकि अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में है इसलिए अभी कुछ दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- जियो के करोड़ों यूजर्स की मौज, 200 रुपये से कम के इन प्लान्स में मिलते हैं धमाकेदार ऑफर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक