1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सरकार फ्री में दे रही Laptop! स्कीम के लिए अप्लाई करने से पहले जान लें पूरी बात

सरकार फ्री में दे रही Laptop! स्कीम के लिए अप्लाई करने से पहले जान लें पूरी बात

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 16, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 03:46 pm IST

इन दिनों कई वाट्सऐप यूजर्स को सरकार के फ्री लैपटॉप स्कीम वाला मैसेज मिल रहा है, जिसमें सरकार द्वारा गरीब स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप दिए जाने का दावा किया जा रहा है। अगर, आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो अप्लाई करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

Free Laptop Scheme- India TV Hindi
Free Laptop Scheme Image Source : FILE

सरकार की तरफ से स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने वाली स्कीम वाला वाट्सऐप मैसेज इन दिनों वायरल हो रहा है। हो सकता है आपके या आपके किसी जानने वाले के पास भी ऐसा ही मैसेज मिला हो। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार उन स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप दे रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और लैपटॉप नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को केन्द्र सरकार की तरफ से फ्री में लैपटॉप मिलेगा। फिर उनसे एक फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस मैसेज के मुताबिक, कुल 9.60 लाख लैपटॉप फ्री में बांटे जा रहे हैं।

क्या है स्कीम?

इस समय कई राज्य सरकार स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप, टैबलेट या फिर मोबाइल फोन दे रही हैं। हालांकि, केन्द्र सरकारी की तरफ से ऐसी कोई स्कीम नहीं चलाई जा रही है। मैसेज में एक लिंक शेयर की जा रही है, जिस पर क्लिक करने के बाद एक अप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो रहा है। इस फॉर्म में 10 साल से 50 साल की आयुवर्ग के लोगों को फ्री में लैपटॉप दिए जाने की बात कही जा रही है। यही नहीं, इस फॉर्म में पूरा नाम, एजुकेशन लेवल, लैपटॉप ब्रांड, उम्र आदि तमाम तरह की जानकारियां मांगी जा रही है।

वायरल हो रहा मैसेज फर्जी

PIB फैक्ट चेक ने वाट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज को फर्जी बताया है। साथ ही, यूजर्स को चेतावनी भी जारी की है। इस मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करवाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारियां चुरा सकते हैं और आपके साथ स्कैम किया जा सकता है। सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है। इस तरह के वायरल हो रहे मैसेज को फॉरवर्ड न करें और न ही दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

भूलकर न करें ये काम

इन दिनों साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए कई तरह के तरकीब निकाल रहे हैं। स्कैमर्स फ्री स्कीम, फ्री रिचार्ज, फ्री डिलीवरी, डिस्काउंट कूपन आदि के नाम पर लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं और उनके साथ बड़ा साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। अगर, आपके पास भी इस तरह की फ्री स्कीम वाला कोई मैसेज या कॉल आता है, तो आप उसे इग्नोर करें, ताकि आपके साथ किसी भी तरह का फ्रॉड न हो सके।

यह भी पढ़ें - BSNL ने खत्म की यूजर्स की बड़ी टेंशन, डेली 3 रुपये से भी कम खर्च में 300 दिन तक सिम रहेगा एक्टिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक